Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

10 वीं राष्ट्रीय रेस वॉक चैंपियनशिप संपन्न, बने 5 राष्ट्रीय रिकार्ड

  • अंतिम दिन 35 किमी वर्ग रेस वॉक में रामबाबू, जुनैद और मंजू ने बनाए नए राष्ट्रीय रिकार्ड
Ranchi : भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में मोरहाबादी में चल रही 10 वीं राष्ट्रीय रेस वॉक चैंपियनशिप बुधवार को संपन्न हुई. अंतिम दिन 35 किमी वर्ग रेस वॉक चैंपियनशिप में तीन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया. पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के रामबाबू ने 2 घंटा 31 मिनट और 36 सेकेंड के नये राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं हरियाणा के जुनैद ने 2 घंटा 36 मिनट और 04 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ रजत पदक अपने नाम किया. 35 किमी महिला वर्ग में पंजाब की मंजू 2 घंटा 57 मिनट और 54 सेकेंड के नए राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहीं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/whatsapp-image-2023_02_15-at-3.46.27-pm_373.jpg"

alt="" width="1496" height="1000" />

रांची में वॉक के लिए अनुकूल वातावरण

बता दें कि रांची में वॉक के लिए अनुकूल वातावरण के परिणाम स्वरूप दो दिनों में कुल 5 राष्ट्रीय रिकार्ड बने. पहले दिन आकाश दीप सिंह, सूरज पनवार ,प्रियंका गोस्वामी और दूसरे दिन रामबाबू, जुनैद एवं मंजू ने नए राष्ट्रीय विदेशी जज खु चोंग बैंग (मलेशिया), सान गोलेघर (आयरलैंड), हामिद (संयुक्त अरब अमीरात), द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता राधा कृष्ण नायर,एएफआई क्नवेनर सतीश को मेमेंटो प्रदान किया गया. इस अवसर पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह, यू हरिदास, के ए जाय,दिनेश जायसवाल , उदय सिंह मुन्ना, डॉ प्रभात शंकर, एस के पाण्डे, प्रभाकर वर्मा , बिनोद कुमार,शशांक भूषण सिंह अनवर हुसैन समेत अन्य उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/whatsapp-image-2023_02_15-at-3.46.23-pm_60-1.jpg"

alt="" width="1496" height="1000" /> दूसरे दिन के परिणाम 35 किमी वर्ग 1. रामबाबू (उत्तर प्रदेश) -2 घंटा 31 मिनट और 36 सेकेंड- नया राष्ट्रीय रिकार्ड 2. जुनेद (हरियाणा) - 2 घंटा 36 मिनट और 04 सेकेंड नया राष्ट्रीय रिकार्ड 3. चंदन सिंह ( उतराखंड)- 2 घंटा 36 मिनट और 55 सेकेंड 35 किमी महिला वर्ग 1. मंजू (पंजाब) -2 घंटा 57 मिनट और 54 सेकेंड - राष्ट्रीय रिकार्ड 2. पायल (उत्तराखंड) -3 घंटा 05 मिनट और 43 सेकेंड 3. बंदना पटेल (उत्तर प्रदेश) 3 घंटा 11 मिनट और 35 सेकेंड इसे भी पढ़ें – खूंटीः">https://lagatar.in/minor-naxalite-surrendered-wanted-in-many-cases/">खूंटीः

नाबालिग नक्सली ने किया सरेंडर, कई मामलों में थी तलाश
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही