Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

10वीं राष्ट्रीय रेस वॉकिंग प्रतियोगिता 14-15 फरवरी, झारखंड के 6 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में 14 और 15 फरवरी को 10 वीं राष्ट्रीय रेस वाकिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इस संबंध में झारखंड एथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. प्रतियोगिता से जुड़ी सभी जानकारी साझा की. बता दें इस प्रतियोगिता में 202 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एथलीट हिस्सा ले रहे हैं. गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता के जरिए वर्ल्ड गेम्स और 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालीफाइंग टिकट भी दिया जाएगा. रांची के मोरहाबादी स्थित निर्धारित ट्रैक पर प्रतियोगिता आयोजित होगी. झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन प्रतियोगिता की तैयारी में जुटा हुआ है. हालांकि मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास के समीप स्पीड ब्रेकर लग जाने को लेकर एसोसिएशन ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने मामले से प्रशासन को अवगत कराया है और स्पीड ब्रेकर को वर्तमान में हटाने की अपील सरकार से की है. इसे भी पढ़ें - चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-appeal-to-cm-hemant-soren-start-construction-of-tory-flyover/">चंदवा

: सीएम हेमंत सोरेन से अपील, टोरी फ्लाई ओवर का शुरू कराएं निर्माण 

प्रतियोगिता का शेड्यूल

झारखंड एथलेटिक्स संघ के अनुसार, 14 फरवरी की सुबह 6.30 बजे से 20 किमी पुरुष ग्रुप ए और बी प्रतियोगिता होगी. 8.30 बजे से 10 किमी पुरुष अंडर-20, 8.45 बजे से 10 किमी महिला अंडर-20 प्रतियोगिता होगी. 15 फरवरी को सुबह 6 बजे से 36 किमी (पुरुष) की प्रतियोगिता होनी है.

झारखंड के 6 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

कुंदन कुमार - 35 किलोमीटर सुमित कुमार जसपाल सिंह -20 किलोमीटर अंसु कुमार रोशन आनंद यादव - 10 किलोमीटर

जुलाई में सीनियर इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भी आयोजन

एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुताबिक, 15 जुलाई को रांची में झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से सीनियर इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना तय हुआ है. इसके जरिये एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई प्रतिस्पर्धा खेली जानी है. अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीरज चोपड़ा भी इस प्रतियोगिता में दिखेंगे. इसे भी पढ़ें - 1932">https://lagatar.in/rjd-is-with-the-local-policy-decision-based-on-1932-khatian-tejashwi-yadav/">1932

खतियान पर आधारित स्थानीय नीति के फैसले के साथ है आरजेडी: तेजस्वी यादव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही