Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

11.13 करोड़ परीक्षा शुल्क वसूला, अब इन पैसों का क्या होगा?

Rajnesh Ranchi : नियोजन नीति रद्द होने के बाद जेएसएससी ने 12 नियुक्ति विज्ञापनों को रद्द कर दिया है. मगर अब सवाल ये उठ रहा है कि आवेदन शुल्क के रूप में जमा छात्रों के पैसों का क्या होगा? पैसों का क्या करना है, इसे लेकर अब तक जेएसएससी ने कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया है. जानकारी के अनुसार जेएसएससी के खाते में छात्रों के लगभग 11.13 करोड रुपये जमा हैं. छात्रों का कहना है कि जेएसएससी या तो उनके पैसे वापस कर दे, या ये बता दे कि उनके परीक्षा शुल्क को नए निकलनेवाले विज्ञापन में समाहित कर दिया जाएगा. लेकिन जेएसएससी फिलहाल चुपी साधे हुए है. इसे भी पढ़ें - भारत">https://lagatar.in/twitter-blue-tick-started-in-india-web-and-mobile-users-will-have-to-pay-this-much-money/">भारत

में Twitter ब्लू टिक शुरू, वेब और मोबाइल यूजर्स को हर माह चुकाने होंगे इतने पैसे

झारखंड हाईकोर्ट ने पिछले महीने नियोजन नीति रद्द कर दी थी

मालूम हो कि झारखंड हाईकोर्ट ने पिछले महीने नियोजन नीति रद्द कर दी थी, जिसके बाद जेएसएससी ने 12 विज्ञापनों को रद्द कर दिया. इन 12 विज्ञापनों में लगभग 1,11,3053 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. आवेदन करने के लिए जेएसएससी ने परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपए निर्धारित किया था. 1,11,3053 अभ्यर्थियों से लगभग 11,13,05300 रुपये सरकार के खाते में जमा हुए हैं.
परीक्षा का नाम कितने आये आवेदन
झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 34,681
झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा 22,371
झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा 21,491
झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 3,47,640
झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 3,81,130
झारखंड औधोगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी परीक्षा 1,415
झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 1,68,000
झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 39,324
झारखंड तकनीकी/ विशिष्ट योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा - 31,939 झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए- 1,843 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा - 63,219
 झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन नहीं आया
इसे भी पढ़ें - 10">https://lagatar.in/mohan-bhagwats-visit-to-bhagalpur-on-february-10-security-increased-after-receiving-threat/">10

फरवरी को मोहन भागवत का भागलपुर दौरा, धमकी मिलने के बाद बढाई गई सुरक्षा व्यवस्था
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही