Search

 
 
 

गिरिडीह जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 11 दावेदार

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih) जिला कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है. अध्यक्ष के लिए कुल 11 दावेदार हैं. अध्यक्ष समेत 4 पदों के लिए 27 जुलाई को गिरिडीह परिसदन में एपीआरओ भावेश चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से घंटों रायशुमारी की. बंद कमरे से छन कर आई रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग प्रखंडों के विभिन्न मंचों व मोर्चा कार्यकर्ताओं से उनकी राय जानी गई. चौधरी ने कहा इस बार गणेश परिक्रमा की परंपरा खत्म कर दी गई है. संगठन के लिए काम करने वालों को ही जिले की कमान सौंपी जाएगी. बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को ऊपर लाया जाएगा. सारी कवायद संगठन को मजबूत करने के लिए की जा रही है.

नए सदस्य पार्टी की विचारधारा को समझें : भावेश चौधरी

एपीआरओ भावेश चौधरी ने कहा कि 30 जुलाई को रांची में अध्यक्ष पद के दावेदारों को बुलाया जाएगा. साल या डेढ़ साल पहले पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को जिला अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा. उन्हें 4 से 5 सालों तक पार्टी की विचारधारा को समझना होगा. तभी महत्वपूर्ण पद की जिम्मेवारी दी जा सकती है. संगठन के लिए लाभकारी साबित हुए तो अन्य पद दिया जाएगा.

अध्यक्ष पद के लिए ये हैं दावेदार

रायशुमारी के बाद अध्यक्ष पद के लिए 11 लोगों ने दावेदारी पेश की है. इनमें मुख्य रूप से अजय कुमार सिन्हा, निरंजन राय, राजेश तुरी  ,अशोक विश्वकर्मा, सतीश केडिया, ऋषिकेश मिश्रा, महसर इमाम, जैनुल अंसारी, वरुण कुमार सिंह, महेश प्रसाद भगत  और प्रोफेसर मुकेश शाह शामिल हैं. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-youth-congress-burnt-effigies-of-pm-modi-and-home-minister-amit-shah/">गिरिडीह

: युवा कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का पुतला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही