Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही में 11 दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल, खिले चेहरे

Barhi : समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से प्रखंड के 11 दिव्यांगों के बीच ट्राईसाइकिल बांटे गए. ट्राईसाइकिल पाकर सभी दिव्यांगों समुद्री देवी, सबिता देवी, पवन कुमार, रीना देवी, दीपक कुमार यादव, नारायण भुइयां, प्रमोद कुमार दास, रामेश्वर राम, चमेली कुमार और सकुंती कुमारी के चेहरे खिल उठे. अब वे बगैर बैशाखी और दूसरों का सहारा लिए कहीं भी आ-जा सकेंगे. एक दिव्यांग मौके पर मौजूद नहीं थे. सीडीपीओ नीलू कुमार ने बताया कि अक्टूबर-नवंबर 2022 में लाभुकों के आवेदन जिला कार्यालय भेजे गए थे. उपायुक्त के बैठक में समीक्षा के बाद 11 लाभुकों के लिए ट्राई साईकिल उपलब्ध करए गए. उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा क्षेत्र में और भी कोई दिव्यांगजन हों, तो वह सीडीपीओ कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं, ताकि उन्हें भी लाभ दिलवाया जा सके. ट्राईसाइकिल का वितरण जिला परिषद उपाध्यक्ष गणेश यादव, प्रमुख मनोज रजक, जिला परिषद सदस्य प्रीति गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, विस विधायक प्रतिनिधि छट्ठू यादव, विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू आदि ने बीडीओ सीआर इंदीवर और सीडीपीओ नीलू कुमारी की उपस्थिति में किया. इस अवसर पर एलएस निभा कुमारी, रंजीता कुमारी, सुनीता कुमारी, सीडीपीओ कार्यालय के राजीव कुमार, सेविका आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- अंतरराज्यीय">https://lagatar.in/five-criminals-of-interstate-teen-paharia-gang-arrested-all-of-them-are-experts-in-mobile-snatching/">अंतरराज्यीय

तीन पहाड़िया गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल छिनतई में माहिर है सब के सब
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही