Ranchi: DSPMU के प्लेसमेंट अभियान को नई सफलता मिली है. यह अभियान लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहा है. जो छात्रों को शिक्षा से रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. ADEGO Communication Private Limited ने Working Plan Forest Inventory (National Working Plan Code 2023) के तहत ‘टीम लीडर’ व ‘फिल्ड एग्जेक्यूटिव’ पदों के लिए 11 अभ्यर्थियों का चयन किया है.
चयनित अभ्यर्थियों के नाम: हर्ष कुमार, रितेश उरांव, किरण होरो, सतीश एक्का, उमेश पासी, मानसी सिन्हा, प्रतीक माइकल एक्का, दीपांजली बक्सला, रेशमा महतो, सूर्य कांत मंडल और प्रियंशु कुमार राय है. अस्थायी (प्रोविजनल) चयनित अभ्यर्थी: मल्लिका नेला टोप्पो, दीपांजली लकड़ा और मुनमुन मित्रा. कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 18हजार से 21हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. साथ ही समूह बीमा, आवास, भोजन और सुरक्षा उपकरण जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी.
यह चयन प्रक्रिया कंपनी के सीईओ राकेश कुमार सिंह और उनकी टीम ने की है. प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में बॉटनी विभाग की डॉ. शालिनी लाल और डॉ. गीतांजलि सिंह के साथ प्लेसमेंट सेल के सदस्य—डॉ. विनय भरत (प्रोफेसर-इन-चार्ज), डॉ. राहुल सिंह और डॉ. सुमित (प्लेसमेंट ऑफिसर) की अहम भूमिका रही.
कुलपति प्रो. राजीव मनोहर ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की सामूहिक शैक्षणिक प्रतिबद्धता का परिणाम है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज के युवाओं को केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि दक्ष और उत्तरदायी होना चाहिए.
वहीं, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने भी सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया है कि इस तरह के प्लेसमेंट अभियान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment