Search

विदेशी डॉक्टर बन सोनारी की जिस युवती से करने वाला था शादी उसी से ठगे 11 लाख

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/fraud-penalties1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> Jamshedpur : सोनारी में रहने वाली एक युवती से विदेशी डॉक्टर बन शादी के नाम पर 11 लाख की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में युवती ने बिष्टुपुर साइबर थाना में मंगलवार को मामला दर्ज कराया है. शिकायत के अनुसार उसने मेट्रोमोनियल साइट शादी डॉट कॉम में अपना बायोडाटा डाला था. बायोडाटा डालने के एक माह बाद विदेश में रहने वाले एक युवक ने उससे शादी करने की इच्छा जताई. युवक ने कहा कि वह विदेश में डॉक्टर है. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. दोनों ने फोन कर बात की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-woman-dies-suspiciously-in-manjhi-tola-husband-returns-the-next-day-after-neighbours-information/">आदित्यपुर:

मांझी टोला में महिला की संदिग्ध मौत, पड़ोसी की सूचना के बाद अगले दिन पति लौटा तब उतारा गया शव
इसी बीच युवक ने कहा कि वह उससे मिलना चाहता है और इंडिया आना चाहता है. फिर एक दिन उसने कहा कि उसे इंडिया में मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम वालों ने पकड़ लिया है. वो जो सामान लेकर आया है कस्टम वाले उसे छोड़ने के लिए रुपए मांग रहे हैं. वह इतने रुपए लेकर नहीं आया है. युवती उसके झांसे में आ गई और 20 बार में 11 लाख रुपए उसके बैंक एकाउंट में ट्रांसफर करती गई. बाद में उसे ठगे जाने का एहसास हुआ तो वह शिकायत करने पहुंची. मालूम हो कि फेसबुक में भी दोस्ती के नाम पर इस तरह की ठगी की जाती है. पुलिस ने उससे सचेत रहने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//