Search

 
 
 

धनबाद जूडो की 11 सदस्यीय टीम खेल गांव रांची रवाना

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) महिला दिवस के अवसर पर जूडो चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए 11 सदस्यीय धनबाद जूडो टीम 17 मार्च को खेल गांव रांची के लिए रवाना हुई. यह देते हुए धनबाद जिला जूडो संघ के सचिव पप्पू कुमार ने बताया कि भारत सरकार ने सिर्फ लड़कियों एवं महिलाओं के लिए देश के दस शहरों में दस खेल का आयोजन करने का निर्णय लिया है, जिसमें जूडो का जिम्मा झारखंड के रांची शहर को दिया गया है. खेल 18 मार्च को होगा, जिसमें झारखंड के अलावा ओडिशा और छत्तीसगढ की लड़कियां भाग लेंगी. धनबाद जूडो टीम में सीता कुमारी, सिद्धिकश्यप, अनुष्का, पूजा कुमारी, कृत्तिका कुमारी, सिद्धि तरवे, निकिता मंडल, अदिति गुप्ता के अलावा कोच विनायक वैभव ब्लैक बेल्ट, सहायक कोच राहुल कुमार और टीम मैनेजर स्मिता दराद शामिल हैं. टीम की सफलता के लिए धनबाद जूडो संघ के अध्यक्ष सैयद मतलुब हाशमी, कोषाध्यक्ष विनय रिटोलिया, सुदीप चक्रवर्ती, आरती कुमारी, मनोज सिंह व गणेश कुमार सिंह ने शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही