Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड फंक्शन में शामिल 11 लोगों की लू लगने से मौत, 120 से अधिक लोग बीमार

Mumbai : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गयी है. इस तपती गर्मी में लू लगने से कई लोगों की जान भी चली जा रही है. ताजा मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई से सामने आया है. यहां खारघर में रविवार को आयोजित भूषण अवॉर्ड फंक्शन में शामिल 11 लोगों की लू लगने से मौत हो गयी. जबकि 120 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं. हालांकि प्रारंभिक इलाज के बाद लोगों को घर भेज दिया गया. लेकिन 24 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है. (पढ़ें, IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-rr-beat-gt/">IPL

2023 : RR ने GT को हराया, हेटमायर ने गुजरात के जबड़े से छीनी जीत)

कड़ी धूप में खुले मैदान में बैठने से लोगों को लगी लू

बता दें कि नवी मुंबई के खारघर में रविवार सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय नारायण उर्फ अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सरकार के कई अन्य मंत्री भी शामिल हुए थे. कार्यक्रम में आम जनता भी भारी संख्या में जुटे थे. लेकिन तेज धूप में खुले मैदान में बैठने के कारण कई लोगों को लू लग गयी. वहीं कई लोगों का डिहाइड्रेशन से तबीयत खराब हो गयी.

मृतक के परिजनों को 5 लाख मुआवजा देंगे सीएम एकनाथ शिंदे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतक के परिजनों को 5 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने सभी मरीजों का सरकार द्वारा उचित इलाज कराये जाने की बात कही है. इधर उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और एनसीपी नेता अजीत पवार अस्पताल जाकर मरीजों से मुलाकात की. इसे भी पढ़ें : एम्स">https://lagatar.in/thieves-target-aiims-doctors-locked-house/">एम्स

के डॉक्टर के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही