Search

 
 
 

चैंपियन बनने के बाद संतोष ट्रॉफी कैंप के लिए सीएए रांची के 11 खिलाड़ी आमंत्रित

 
Ranchi : धनबाद के सिजुआ ग्राउंड में 6 से 8 जनवरी तक संतोष ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए झारखंड टीम के कैंप का आयोजन किया गया है. कैंप में छोटानागपुर एथलेटिक एसोसिएशन रांची के 11 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है. बता दें कि 4 जनवरी को चक्रधरपुर के रेलवे ग्राउंड में खेले गए अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में सीएए रांची की टीम जमशेदपुर को हराकर चैंपियन बनी थी. यह पहली बार है कि कैंप के लिए रांची से 11 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है. यह छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के लिए सम्मान की बात है. रांची के 11 खिलाड़ी झारखंड फुटबॉल टीम में जगह बनाने के लिए ट्रायल देंगे. आमंत्रित खिलाड़ियों में सोमरा मुंडा, रोहित तिग्गा, मनजीत करमाली, रोहन कच्छप, सुशील कच्छप, पवन नायक, शंकर उरांव, रेमंड लकड़ा, उपेंद्र हजाम, नीतीश कुमार और बिमल कच्छप शाम‍िल है. इसे भी पढ़ें : TPC">https://lagatar.in/police-encounter-with-tpc-regional-commander-assav-ganjhu-squad-militants-gathered-to-carry-out-major-incident/">TPC

रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे उग्रवादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही