Search

हजारीबाग में तीन वर्षों से जमे 11 पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला

Hazaribagh: जिले के 11 पुलिस इंस्पेक्टर जो तीन वर्ष या इससे अधिक समयावधि से जिले में पदस्थापित रहे हैं, उनका तबादला कर दिया गया है. झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर रानी मुकुट को बोकारो पुलिस बल, पुलिस इंस्पेक्टर मंजू कुमारी को जीपीए हजारीबाग से चतरा पुलिस बल, पुलिस इंस्पेक्टर वासुदेव साव को जेडपीटीसी पदमा से कोडरमा पुलिस बल, पुलिस इंस्पेक्टर ज्योति प्रकाश कुमार को जेएपीटीसी पदमा से पलामू पुलिस बल, पुलिस इंस्पेक्टर बंधन भगत को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग से जमशेदपुर पुलिस बल, पुलिस इंस्पेक्टर उत्तम कुमार तिवारी को हजारीबाग पुलिस बल से जेडब्लूएस नेतरहाट, पुलिस इंस्पेक्टर श्यामचंद सिंह को हजारीबाग पुलिस बल से जीएपीटीसी पदमा, पुलिस इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा हजारीबाग बल से जगुआर झारखंड, पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद कुमार मांझी को हजारीबाग बल से स्पेशल ब्रांच, प्रदीप चौधरी को जेएपीटीसी पदमा से साहिबगंज पुलिस बल और पुलिस इंस्पेक्टर एडवर्ड टोप्पो को जेएपीटीसी पदमा से पलामू पुलिस बल में तबादला किया गया है. इसे भी पढ़ें-आलमगीर">https://lagatar.in/alamgir-alam-got-the-charge-of-parliamentary-affairs-ministry/">आलमगीर

आलम को मिला संसदीय कार्य मंत्रालय का प्रभार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp