Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण में 11 क्विंटल जावा महुआ और 900 लीटर शराब जब्त

Chouparan : चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत भगहर और परसातरी में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर जावा महुआ और शराब बरामद किया. इस संबंध में हजारीबाग उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर राजीव नयन ने बताया कि सहायक आयुक्त उत्पाद हजारीबाग के निर्देशानुसार होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चौपारण थाना अंतर्गत भगहर एवं परसातरी में चल रहे अवैध महुआ चुलाई शराब भट्टियों को छापामारी कर ध्वस्त किया गया. भटि्ठयों के आसपास शराब चुलाई के लिए रखे गए 11 क्विंटल जावा महुआ को नष्ट किया गया तथा सप्लाई के लिए तैयार 900 लीटर महुआ शराब बरामद बरामद किया गया. अवैध शराब चुलाईकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही थी. इसे भी पढ़ें: PIL">https://lagatar.in/hiding-facts-in-pil-cost-the-applicant-dearly-jharkhand-high-court-imposed-a-fine-of-1-lakh/">PIL

में तथ्य छुपाना प्रार्थी को पड़ा महंगा, झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही