Search

 
 
 

देवघर श्रावणी मेले में 11 अस्‍थायी थाना व 21 ओपी से होगी निगरानी

 
Deoghar : देवघर (Deoghar)">https://lagatar.in/deoghar-former-minister-krishnanand-jha-became-member-of-niti-aayog-hindi-advisory-committee/">(Deoghar)

में श्रावणी मेले की तैयारी जोरों पर है. डीआईजी दुमका सुदर्शन प्रसाद मंडल ने 22 जून को कांवरिया रूट लाइन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. आईजी B.Ed कॉलेज, सिंघवा नंदन पहाड़ सहित अन्य प्‍वाइंट्स का जायजा लिया. उनके साथ देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत अन्‍य पुलिस अधिकारी भी थे. डीआईजी ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले 2 साल श्रवाणी मेला नहीं लग पाया. इसलिए इस बार मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ने की उम्‍मीद है. इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है. डीआईजी ने बताया कि व्‍यवस्था संभालने के लिए मेला क्षेत्र में 21 अस्थाई आउटपोस्‍ट (ओपी) का निर्माण कराया जाएगा. वहीं, ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए 11 अस्थाई थाना बनाए जाएंगे. इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है. मौके पर देवघर एसडीपीओ पवन कुमार, सार्जेंट मेजर शेरू रंजन, मोहनपु के इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-bus-service-may-start-from-inter-state-bus-terminal-in-shravani-mela/">देवघर

: श्रावणी मेला में इंटर स्टेट बस टर्मिनल से शुरू हो सकती है बस सेवा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही