Dhanbad : धनबाद मोटर डीलर एसोसिएशन का नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 31 मई को मटकुरिया स्थित कार्यालय में लगाया गया. एसजी आई हॉस्पिटल के डॉक्टर विशाल मिश्रा और उनकी टीम ने शिविर में आए करीब 110 लोगों की आंखों की जांच की. पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा नेता नितिन भट्ट व प्रितपाल सिंह अजमानी ने भी अपनी आंखों की जांच कराई. एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश त्रिवेदी ने बताया कि शिविर में दूर-दराज के इलाकों से भी कई जरूरतमंद लोग पहुंचे थे. सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श मिला. त्रिवेदी ने बताया कि एसोसिएशन जनता की सुविधा के लिए इस तरह का आयोजन शुरू से करते आ रहा है. शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष कमलेश त्रिवेदी के अलावा उपाध्यक्ष कौशल किशोर, सचिव प्रेमप्रकाश गंगेसरिया, पूर्व कोषाध्यक्ष उमेश त्रिवेदी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=321897&action=edit">धनबाद
रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर अंडरपास 7 दिन में शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति [wpse_comments_template
रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर अंडरपास 7 दिन में शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति [wpse_comments_template