Search

 
 
 

RU के टीकाकरण कार्यक्रम में 110 शिक्षकों और कर्मियों को लगी वैक्सीन की पहली डोज

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में सोमवार को कोविड टीकाकरण का कार्यक्रम रखा गया. इसमें 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के शिक्षक शामिल हुए. सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसमें कुल 110 शिक्षकों और कर्मियों को टीके की पहली डोज दी गयी. टीकाकरण का कार्यक्रम सदर अस्पताल के सहयोग से किया गया. सभी शिक्षकों और कर्मियों को कोविशिल्ड वैक्सीन दी गयी.

इसे भी पढ़ें - NSUI">https://lagatar.in/nsui-gherao-the-principal-of-womens-college-demanding-to-conduct-ug-and-pg-examinations-online/93213/">NSUI

ने वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य का किया घेराव, UG और PG की परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की मांग

एक भी टीके की बर्बादी नहीं हुई

विश्विद्यालय की ओर से बताया गया कि स्वास्थ्यकर्मियों और विश्वविद्यालय की उपलब्धि रही कि एक भी टीके की बर्बादी नहीं हुई. इस टीकाकरण कार्यक्रम के आयोजन में डीएसडब्लू डॉ राज कुमार शर्मा ने अहम भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें - नियुक्ति">https://lagatar.in/on-appointment-babulal-targeted-hemant-government-jmm-said-where-are-14-crore-jobs-in-7-years/93170/">नियुक्ति

पर बाबूलाल ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, JMM ने कहा,’ 7 साल में 14 करोड़ नौकरियां कहां हैं’

अभी 50 प्रतिशत कर्मी कार्यालय आ रहे हैं

डॉ शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की योजना है कि जल्द से जल्द सभी विश्वविद्यालय के कर्मियों को टीका लग जाए. बता दें कि सरकार के निर्देश के अनुसार अभी 50 प्रतिशत कर्मी कार्यालय आ रहे हैं. इसके साथ ही विश्वविद्यालय को जब भी सरकार आदेश दे, विश्वविद्यालय फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा ऑफलाइन लेने के लिए तैयार है. कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में कुलपति डॉक्टर कामिनी कुमार, कुलसचिव डॉक्टर मुकुंद चंद मेहता, परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर आशीष कुमार झा, उप कुलसचिव डॉक्टर प्रीतम कुमार, सहायक कुलसचिव डॉक्टर राजीव कुमार सिंह और अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही