Search

 
 
 

धनबाद के 1100 शिक्षकों को ग्रेड 4 में मिलेगी प्रोन्नति, वरीयता सूची जारी

 
Dhanbad : धनबाद जिला शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 1993 के आलोक में ग्रेड फोर में प्रोन्नति के लिए स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की औपबंधिक वरीयता सूची जारी कर दी है. प्रभारी डीईओ सह डीएसई भूतनाथ रजवार की ओर से जारी सूची में सभी विषयों के 1100 शिक्षकों को शामिल किया गया है. इनमें भाषा के 274, कला के 478 और विज्ञान विषय के 348 शिक्षक हैं. डीईओ ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को अपने कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर वरीयता सूची चिपकाने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही शिक्षकों को भी औपबंधिक सूची से संबंधित दावा व आपत्ति एक सप्ताह के भीतर यानी 12 जनवरी तक कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि विभाग उसकी जांच करा सके. ज्ञात हो कि ग्रेड 4 में शिक्षकों की प्रोन्नति लगभग दो दशक से पेंडिंग थी. जिसको लेकर शिक्षक कई बार आंदोलन कर चुके हैं. औपबंधिक सूची जारी होने से शिक्षकों में प्रोन्नति की आस जग गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-brijendra-singh-became-sector-in-charge-of-congress-in-tripura-assembly-elections/">धनबाद

: त्रिपुरा विस चुनाव में कांग्रेस के सेक्टर इंचार्ज बने ब्रजेंद्र सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही