Search

 
 
 

लोहरदगा: 113 अल्पसंख्यकों ने ग्रहण की आजसू की सदस्यता

 
Lohardaga: आजसू पार्टी लोहरदगा जिला के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद अंसारी के नेतृत्व में 113 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय रांची जाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों ने एक स्वर से कहा कि नीरू शांति भगत लोहरदगा आजसू पार्टी की सर्वमान्य नेत्री हैं. अपने पति लोहरदगा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक झारखंड आंदोलनकारी स्व कमल किशोर भगत के पद्चिह्नों में चलकर सभी धर्म और समाज के लोगों के लिए काम करने में विश्वास रखती हैं. सब के सुख-दुख में एक परिवार की सदस्य के रूप में शामिल होती रही है. अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहिद अंसारी ने कहा कि नीरू शांति भगत सभी धर्म और समाज के लोगों की प्रिय नेत्री तो है हीं. वह अल्पसंख्यक समुदाय के दिल में बसी हुई हैं. उन्हें इस बार जीता कर झारखंड विधान सभा भेजने में अल्पसंख्यक समाज कोई कसर नहीं छोड़ेगा. सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से पार्टी की केंद्रीय महासचिव और लोहरदगा विधान सभा क्षेत्र की भावी प्रत्याशी नीरू शांति भगत केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत केंद्रीय सचिव सह लातेहार जिला प्रभारी लाल गुडडू नाथ शाहदेव, शाहिद अंसारी,सलीम पांडू ,साजिद कलाल, कलीम खान, समीम अंसारी, कबीर अंसारी, मुख्तार अंसारी, वसीम राजा, जुल्फिकार, इरफान अंसारी, यूनुस अंसारी, जाकिर अंसारी, मोइन अंसारी, नजीर अली, साजिद , अब्दुल अंसारी ,बबलू अंसारी, असलम अंसारी, सिराज अंसारी, शमीम अंसारी, मुमताज अंसारी, मंजूर अंसारी, मकर मीर, मोशन खान, जावेद खान, शकील अंसारी, जमशेद खान, एकरामुल अंसारी, मुस्तफा खलीफा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-national-conference-congress-alliance-headed-towards-a-thumping-majority-with-more-than-50-seats/">जम्मू-कश्मीर

:  . नेशनल कॉन्फ्रेंस- कांग्रेस अलायंस 50 से अधिक सीटों के साथ प्रचंड बहुमत की ओर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही