Rehan Ahmed Ranchi : आजमीन ए हज 2024 में झारखंड से हज यात्रा पर करीब 1750 आजमीन हज पर गये थे. मक्का-मदीना से आजमीन अपने हज पूरे कर अपने वतन लौट रहे हैं. झारखंड के आजमीनों का पहला जत्था रविवार 23 जून से आना शुरू हुआ है. 23 से 26 जून तक 1148 हाजी कोलकाता एयरपोर्ट पहुंच कर अपने घर की ओर ट्रेन, बस व अन्य सुविधाओं से जा रहे हैं. हाजियों ने देश, राज्य व पूरी दुनिया में खुशहाली, तरक्की, अमन चैन, आपसी मिल्लत और एकता की दुआ मांगी. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/south-chhotanagpur-police-sports-competition-started-in-ranchi-police-line/">रांची
पुलिस लाइन में दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में पांचवे स्थान पर रही झारखंड टीम [wpse_comments_template]
पुलिस लाइन में दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
हाजियों के खिदमत में लगी है हज कमेटी
झारखंड के हज वोलंटियर मो. लतीफ आलम ने बताया कि झारखंड के आजमीन ए हज की खिदमत में हम लोग कोलकाता एयरपोर्ट पर ही हैं, ताकि हाजियों को यहां किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. मंगलवार को आने वाला विमान रात्रि 2.25 बजे 326 हाजियों को लेकर कोलकाता एयरपोर्ट आया. हम हज वोलंटियर रांची की हज कमेटी के पदाधिकारी भी हाजियों की खिदमत में लगे हैं. देर रात होने की वजह से उन्हें परेशानी नहीं हो, इसके लिए एयरपोर्ट पर जांच समेत सारे अन्य कार्य पूरे कराये और बाहर तक उन्हें छोड़ने साथ गये. उजाला होने के बाद वे अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ झारखंड के लिए निकल गये. मो. लतीफ ने कहा कि हज जैसे पाक अरकान की खिदमत करने की खुशी ही अलग है, देर रात जागने के बाद भी थकान का एहसास जरा भी नहीं होता है, यह ऊपर वाले का ही करम है.फूल माला से हाजियों का स्वागत
एयरपोर्ट में हज यात्रियों के कदम पड़ते ही उनसे मिलने वालों को तांता लग रहा है. लोग उनसे मिल कर काफी खुश हो रहे हैं. सभी हाजियों से मिल कर फूल माला से स्वागत कर रहे. मिलने वालों के आंखों से झलक रही थी खुशी.यहां के हाजी आये
आये हजियों में रांची, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा के हाजी शामिल थे. हाजियों की खिदमत में रांची से हज कमिटी के सीईओ आफताब अहमद, खुर्शीद अनवर, मो नसीर, शमीम अहमद, मो लतीफ आलम, मो अरशद जिया सभी कोलकाता एयरपोर्ट पर खिदमत में लगे हैं. हाजी आये विमान कुल हाजी समय 23 जून 2 546 2 बजे, शाम 5 बजे 24 जून 1 76 दोपहर1 बजे 25 जून 1 326 रात्रि 2.25 बजे 26 जून 1 200 रात्रि 8 बजे इसे भी पढ़ें -जूनियर">https://lagatar.in/jharkhand-team-finished-fifth-in-junior-national-rugby-championship/">जूनियरनेशनल रग्बी चैंपियनशिप में पांचवे स्थान पर रही झारखंड टीम [wpse_comments_template]
Leave a Comment