Search

 
 
 

बरही में 118 पीएम और 39 अंबेडकर आवास अधूरे, कई को दूसरी किस्त का चेक जारी

 
Jaideep Kumar Barhi : बरही प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की स्थिति संतोषजनक नहीं है. कई लाभुक ऐसे हैं जिनकी पहली किस्त निर्गत हो गई है, परंतु आज तक आवास नहीं बने. इनमें कुछ लाभुक के पास जमीन की समस्या है, तो कुछ की जमीन ही विवादित हैं. जानकारी के अनुसार सत्र 2016-17 से अब तक प्रखंड में कुल 2330 आवास निर्गत हुए हैं. इसमें अब तक कुल 118 पीएम आवास और 39 अंबेडकर आवास मिलाकर कुल 157 आवास अब तक नहीं बने हैं. सत्र 2016-17 के 390 में छह, 2017-18 में 204 में चार, 2018-19 में 282 में दो, 2019-20 में 599 में 36 और 2020-21 में 672 में 70 आवास अर्द्धनिर्मित हैं. वहीं 2017 से 2023 तक कुल 183 अंबेडकर आवास निर्गत हुए, जिसमे 39 आवास नही बन सके हैं. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-ddc-ordered-to-investigate-illegal-construction-and-take-action/">हजारीबाग

: नगर आयुक्त ने अवैध निर्माण की जांच और कार्रवाई करने का दिया आदेश
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/mmmm-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पैसे लेकर आवास नहीं बनानेवालों पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

वहीं बीडीओ इंदीवार ने बताया कि सभी लाभुकों को शीघ्र आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. पैसे लेने के बाद आवास नहीं करने वालों पर सर्टिफिकेट केस के साथ राशि वापसी की कार्रवाई की जाएगी. प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास को लेकर प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों के बीच में जागरुकता फैलाई जा रही है. इसे भी पढ़ें :HC">https://lagatar.in/hc-asked-whether-a-committee-has-been-formed-to-refund-the-money-of-people-affected-by-chit-fund-companies/">HC

ने पूछा-चिटफंड कंपनियों से प्रभावित लोगों के पैसा वापसी के लिए कमिटी बनी है या नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही