Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हॉकी झारखंड का 11वां एजीएम संपन्न, रांची को मिला बेस्ट डिस्ट्रिक हॉकी संघ का अवार्ड

Ranchi: मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी के सभागार में रविवार को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में हॉकी झारखंड की 11वीं वार्षिक आम सभा की बैठक हुई. इसमें हॉकी झारखंड से मान्यता प्राप्त सभी 24 जिला के अध्यक्ष सचिव सहित हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य उस्थित थे. भोलानाथ सिंह ने बैठक में कहा की आप सभी के सहयोग से आज हॉकी झारखंड आज नई पहचान बना चुकी है. अभी कई प्रतियोगिताओं में झारखंड टीम चैंपियन बनी है. यह आप सभी के सामूहिक प्रयासों से हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि महिला हॉकी में हम बेहतर है परंतु पुरुष हॉकी में हमे और मेहनत करने की जरूरत है. जिसके लिए हमलोग अब विशेष योजना तैयार कर कार्य करेंगे. बैठक में सर्व समिति से अगले वर्ष के कार्य योजनाओं को स्वीकृत किया गया. जिसके तहत 2025 में सीनियर राज्य स्तरीय महिला पुरुष हॉकी प्रतियोगिता रांची में, जूनियर सब जूनियर पुरुष टाटा में,जुनियर महिला खूंटी में और सब जूनियर महिला सिमडेगा में करने का निर्णय लिया गया. हॉकी झारखड़ के महासचिव विजय शंकर ने सेकेट्री रिपोर्ट पेश करते हुए बतलाया कि इस वर्ष झारखंड महिला टीम जूनियर और सब जूनियर दोनो में विजेता बनी एवं सीनियर में कांस्य पदक प्राप्त किया. एक साथ दो-दो टीम स्वर्ण पदक लाना बहुत बड़ी उपलब्धि है. एजीएम में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा मिले प्रशसी पत्र को एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने देकर सम्मानित किया. इस वर्ष का बेस्ट डिस्ट्रिक हॉकी संघ का अवार्ड हॉकी रांची को दिया गया. हॉकी रांची ने वर्षो बाद रांची लीग का किया था आयोजन, जिसके लिए हॉकी रांची के अध्यक्ष माइकल लाल, सचिव जयंत केरकेट्टा को ट्रॉफी और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. हॉकी इंडिया की ओर हॉकी झारखंड को प्राप्त हॉकी स्टिक को झारखंड के सर्वाधिक हॉकी खिलाड़ी देने वाले सिमडेगा , खुटी और,गुमला जिला को 40- 40 हॉकी स्टिक जिला के हॉकी खिलाड़ियों को वितरण करने के लिए दिया गया. इसे भी पढ़ें - योगी">https://lagatar.in/yogi-attacked-the-opposition-on-sambhal-issue-did-the-ancient-temple-and-the-statue-of-bajrang-bali-come-overnight/">योगी

ने संभल मुद्दे पर विपक्ष पर हल्ला बोला, प्राचीन मंदिर और बजरंग बली की मूर्ति रातों-रात आ गयी क्या?  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही