Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोमेश्वर साईं मंदिर का 11वां वार्षिकोत्सव संपन्न, भंडारा का आयोजन

Latehar: बुधवार को भंडारा के साथ सोमेश्वर साईं मंदिर का 11वां वार्षिकोत्सव संपन्न हो गया. भक्तिभाव के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ. भंडारा का शुभारंभ स्थानीय विधायक वैद्यनाथ राम ने फीता काट कर किया. इस मौके पर पुजारी संतोष मिश्रा और उनके सहयागियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया. मौके पर बतौर मुख्य यजमान महेंद्र सिंह व उनकी धर्मपत्नी उपस्थित थे. लोगों को संबोधित करते हुए विधायक वैद्यनाथ राम ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक सौहार्द की भावनाओं का संचार होता है. क्षेत्र में सुख व समृदि्ध आती है. उन्होंने पत्नी के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया. भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और साई प्रसाद ग्रहण किया. बता दें कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 23 जनवरी को कलश यात्रा के साथ हुआ था. दूसरे दिन मंदिर परिसर मे वेदी पूजन व अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसे भी पढ़ें: सगे">https://lagatar.in/real-brother-beat-up-and-admitted-as-injured-in-a-road-accident-ruckus-after-death-know-what-is-the-whole-matter/">सगे

भाई ने मारपीट कर सड़क हादसे में घायल कह करा दिया भर्ती, मौत के बाद बवाल, जानिये क्‍या है पूरा माजरा

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, चंदवा थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, राजेंद्र पासवान, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, अनिल कुमार सिंह, विरेंद्र प्रसाद, संतोष रंजन, मुकेश कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, नंदन कुमार, अरविंद कुमार, कुंदन प्रसाद, निर्दोष कुमार गुप्ता, विजय प्रसाद, मुरारी प्रसाद, पवन कुमार, महेंद्र प्रसाद, चितरंजन प्रसाद, विजय शौंडिक समेत कई लोग उपस्थित थे. वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने तन मन व धन से सहयोग देने के लिए नगरवासियों के प्रति आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें:लातेहार">https://lagatar.in/latehar-republic-day-preparations-complete-mother-saraswati-will-also-be-worshiped/">लातेहार

: गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, मां सरस्वती की भी होगी आराधना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही