Search

 
 
 

जस्टिस एलपीएन शाहदेव की 11वीं पुण्यतिथि मनी

 
Chandwa : चंदवा प्रखंड के जमीरा पंचायत की धरती को गौरव प्राप्त था, यहां से चीफ जस्टिस मिला था झारखंड को. जमीरा पंचायत के रोल महुआमिलान स्थित जस्टिस एलपीएन शाहदेव उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मंगलवार को श्री शाहदेव की 11वीं पुण्यतिथि पर मनाई गई. इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजल‍ि अर्पित की गई. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि न्यायमूर्ति स्व. शाहदेव ने अलग झारखंड राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी. वह ग्रामीण सभ्यता और संस्कृति से हमेशा जुड़े रहे. न्यायमूर्ति शाहदेव एकीकृत बिहार में झारखंड क्षेत्र के आदिवासी मूलनिवासी समुदाय के पहले व्यक्ति थे, जिन्हें उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनने का गौरव प्राप्त हुआ था. कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक चंद्रमणी राम, शिक्षक प्रशांत शाहदेव, लाल उदित नाथ शाहदेव, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, विनीत कुमार, पौलुस केरकेट्टा,कविता कुमारी, श्यामपति कुमारी, शिवनारायण महतो एवं ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : भारत-">https://lagatar.in/india-sri-lanka-odi-virat-kohli-starts-the-year-with-a-century/">भारत-

श्रीलंका वन डे : विराट कोहली ने शतक के साथ की साल की शुरुआत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही