Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक आलोक चौरसिया के पिता अनिल चौरसिया की मनाई गई 11वीं पुण्यतिथि

पिता स्व. अनिल चौरसिया के सपनों को साकार करने के लिए दृढ़संकल्पित हूं : आलोक चौरसिया Medininagar : डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया के पिता स्व. अनिल चौरसिया की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर हजारों समर्थकों के साथ आलोक चौरसिया शाहपुर- गढ़वा रोड स्थित किनी गांव में स्व. अनिल चौरसिया की आदम कद प्रतिमा पर नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम सहित विधायक पुष्पा देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक, श्याम नारायण दुबे, रामलाल चौरसिया जिला पार्षद,नरेंद्र पांडे, जवाहिर पासवान, विकास कुमार उर्फ संटू चौरसिया, भाजपा नेता भीष्म चौरसिया, प्रभात भुइयां, रूपा सिंह, लवली गुप्ता पहुंची. सभी ने स्व. चौरसिया को श्रद्धांजलि दी एवं शोक सभा कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया शंकर प्रसाद ने किया, जबकि संचालन भीष्म चौरसिया ने किया. आलोक चौरसिया ने स्व. अनिल चौरसिया की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 16 जून 2012 दुखद दिन था, क्योंकि आज ही के दिन शोषित, दलित, पिछड़ा ,वंचितों के मसीहा, गरीब -गुरबा की आवाज जनमानस के नेता प्रखर समाजसेवी मेरे पिता स्व. अनिल चौरसिया की मृत्यु हो गई थी. हम तमाम परिवार को रोते बिलखते छोड़ संसार से विदा लिए. विधायक चौरसिया ने कहा कि उन्होंने विकट से विकट परिस्थिति में धैर्य, साहस, हिम्मत से गरीबों पर हो रहे शोषण, जुल्म, अत्याचार, भय, भूख, भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए झारखंड बिहार के जनमानस में अपनी पहचान बनाई. आज क्षेत्र की आम जनता उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रही है.

विकास कार्य तथाकथित नेताओं को नहीं हो रहा हजम : चौरसिया

विधायक चौरसिया ने कहा कि मेरे द्वारा जनहित में कराए जा रहे विकास कार्य तथाकथित नेताओं को हजम नहीं हो रहा है. गरीब के बेटा का विधायक बनना पसंद नहीं है. 2014 से आज तक करीब 9 वर्षों तक वह हमेशा मुझे कोर्ट- कचहरी दौड़ते परेशान करते आ रहे हैं. हमेशा मुंगेरीलाल के सपने देखते हुए क्षेत्र में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं कि आलोक चौरसिया की एक माह के अंदर विधायक की सदस्यता समाप्त हो जाएगी. विधायक चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता के स्नेह, प्यार, विश्वास से स्व. अनिल चौरसिया के सपनों को साकार करने के लिए दृढ़संकल्पित हूं. मैं उनके आदर्शों पर चलकर क्षेत्र का चौमुखी विकास, सबका साथ सबका विकास, सबको प्यार, मान सम्मान देने के लिए संकल्पित हूं. मेरे शरीर का एक-एक कतरा खून जनता को समर्पित है. शोक सभा में इसके अलावा कई लोगों ने स्वर्गीय चौरसिया के जीवनी पर प्रकाश डाला. बीच-बीच में नारेबाजी होती रही. जब तक सूरज चांद रहेगा अनिल चौरसिया का नाम रहेगा ,अनिल चौरसिया अमर रहे आदि. मौके पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने भी स्व. अनिल चौरसिया को श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/no-elderly-should-be-deprived-of-old-age-pension-report-by-30-cm/">

 कोई बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन से वंचित न रहे, 30 तक रिपोर्ट करें : सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही