Search

11वीं का रिजल्ट जारी, पहले स्थान पर कोडरमा

  • 98.15 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास, रांची जिले का स्थान 23वें नंबर पर रहा
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 11वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. 11वीं में 98.15 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. कोडरमा में 99.74 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए और वह पहले स्थान पर रहा. दूसरे स्थान पर हजारीबाग जिला रहा. यहां का रिजल्ट 99.51 प्रतिशत रहा. 99 प्रतिशत से अधिक पास करने वाले जिलों में सिमडेगा, लातेहार बोकारो और गुमला शामिल हैं. रांची का रिजल्ट 96.65 प्रतिशत और प. सिंहभूम का रिजल्ट 96.20 प्रतिशत रहा. रांची जिले का स्थान 23वें नंबर पर रहा.

फेल हुए बच्चों को अगले साल परीक्षा देनी होगी

जैक कि ओर से बताया गया कि 11वीं की परीक्षा में जो बच्चे फेल हुए हैं, उन्हें फिर से अगले साल परीक्षा देनी होगी. इस साल कोई मौका नहीं मिलेगा. बोर्ड की ओर से 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन नहीं किया जायेगा. बताया गया कि 11वीं की परीक्षा में 9984 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित ही नहीं हुए. इसे भी पढ़ें – ईडी">https://lagatar.in/ed-reveals-jayant-karnad-also-cheated-to-get-army-land/">ईडी

का खुलासा : सेना की जमीन पाने के लिए जयंत कर्नाड ने भी की धोखाधड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp