Search

12 विज्ञापन हुए थे रद्द, JSSC 10 नियुक्तियों की आयु सीमा में दे सकता है छूट

  • शीतकालीन सत्र में सीएम ने कहा था, युवा जैसा चाहेंगे वैसी नियोजन नीति बनाएंगे
  • बीते दिनों जेएसएससी ने 12 विज्ञापनों को किया था रद्द
Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा नियुक्ति के विभिन्न पदों के लिए निकाले गए कई विज्ञापनों में अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिल सकती है. छूट उन विज्ञापनों में मिलेगी, जिसे बीते 1 फरवरी को आयोग ने रद्द कर दिया था. कार्मिक विभाग इस दिशा में काम कर रहा है. आयु सीमा में छूट देने का काम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान के बाद शुरू हुआ जो उन्होंने शीतकालीन सत्र में कहा था. नियोजन नीति रद्द होने के बाद युवाओं के आक्रोश को देखते हुए हेमंत सोरेन ने कहा था कि युवा जो चाहेंगे उसी निर्णय के साथ सरकार बढ़ेगी. बता दें कि राज्य सरकार की नियोजन नीति के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका कई बिंदुओं को आधार बनाकर दायर हुई थी. इसमें झारखंड राज्य में स्थित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की अनिवार्यता, क्षेत्रीय भाषा में हिंदी को शामिल नहीं करना और आयु सीमा में छूट आदि शामिल था.

सीएम ने उम्र सीमा पर विचार करने की कही थी बात

सीएम ने कहा था कि सरकार बहुत जल्द कुछ निर्णयों पर पहुंचेगी. इसमें उम्र सीमा पर विचार करना शामिल है. उन्होंने कहा था कि जिन अभ्यर्थियों की उम्र सीमा बढ़ गयी हो, लेकिन वे फॉर्म भरने से वंचित रह गए हों, ऐसी बातों पर सरकार सोचेगी कि कैसे उन युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर हम दे सकें.

रदद हुए अधिकांश विज्ञापनों में अधिकतम आयु सीमा वर्ष 2021 या 2022 की

सीएम के बयान के बाद बीते 1 फरवरी को जेएसएससी ने 12 विज्ञापनों को रद्द कर दिया. ऐसे विज्ञापनों में विभिन्न पदों में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा साल 1 अगस्त 2021 या 1 अगस्त 2022 रखी गयी थी. रद्द करने का कारण यही बताया जा रहा है कि इन विज्ञापनों में आयु सीमा में बदलाव की जाएगी.

सीएम ने कहा था- आदिवासी-मूलवासी छात्रों के हित में नियोजन नीति पर होगा काम

नियोजन नीति को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने एक और बात पर जोर दिया था. उन्होंने कहा था कि सरकार आदिवासी-मूलवासी छात्रों के हित में नियोजन नीति पर काम करेगी. चर्चा है कि मुख्यमंत्री अब उसी दिशा में युवाओं से सुझाव ले रहे हैं कि सरकार को क्या करना चाहिए. बता दें कि छात्रों से संपर्क कर दो तरह का सुझाव लिया जा रहा है. रदद हुए अधिकांश विज्ञापनों में अधिकतम आयु सीमा वर्ष 2021 या 2022
नियुक्ति के लिए निकाले गए विज्ञापन विज्ञापन संख्या विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा
झारखण्ड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा 2021   06/2021 1 अगस्त 2021
झारखण्ड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा-2022   02 / 2022 1 अगस्त 2022.
झारखण्ड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा - 2022 13/2022   1 जनवरी 2022
झारखण्ड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा - 2022 12/2022 1 अगस्त 2022  
झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियागिता परीक्षा – 2022 01/2022   1 अगस्त 2022
झारखण्ड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी (आई.टी.आई. इन्सट्रक्टर) प्रतियोगिता परीक्षा -2022 03/2022 और 04 / 2022 1 अगस्त 2022.  
झारखण्ड इंटरमीडिएट स्तर (कम्प्यूटर ज्ञान एवं कम्प्यूटर में हिन्दी टंकण अहर्त्ता धारक पद हेतु ) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2022 07/2022 और 08 / 2022 1 अगस्त 2021 और 1 अगस्त 2022.  
झारखण्ड नगरपालिका सेवा सम्वर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022 09/2022 1 अगस्त 2021.
झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022 16/2022 1 अगस्त 2021.
स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022 14 / 2022 और 15/ 2022 1 जनवरी 2022
झारखण्ड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा – 2022 21/2022 एवं 22 / 2022 1 अगस्त 2021 और 1 अगस्त 2022  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp