Search

 
 
 

हॉर्स ट्रेडिंग मामले में डीजी अनुराग गुप्ता को क्लीन चिट, यादव वोटरों को मोहने बिहार आ रहे मोहन, 110 करोड़ का संदिग्ध भुगतान, लॉटरी का अवैध करोबार 500 करोड़ के पार समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव-2016 में हार्स ट्रेडिंग मामले में डीजी अनुराग गुप्ता और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के राजनीतिक सलाहकार अजय कुमार को क्लीन चिट मिल गई है. हार्स ट्रेडिंग मामले में जगन्नाथपुर थाने में मार्च 2018 में गृह विभाग के अपर सचिव ने केस दर्ज कराया था. पांच साल से अधिक समय तक चली जांच के बाद पुलिस को इस केस में कोई साक्ष्य नहीं मिला. बिहार में जातीय समीकरण को साधे बिना चुनाव में सफलता प्राप्त करना मुश्किल है. इसलिए निकाय चुनाव हो या विधानसभा या फिर लोकसभा चुनाव, सभी राजनीतिक दल जातीय समीकरण साधने के हर तरफ के हथकंडे अपनाने में जुट जाते हैं. देश में आमचुनाव की डुगडुगी बजने वाली है, इसलिए एक बार फिर सियासतदानों की जातीय पैंतरेबाज़ी शुरू हो गयी है. बिहार में पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से जातीय गोलबंदी की कवायद की जा रही है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में अबतक 110 करोड़ रुपए की संदिग्ध निकासी कर भुगतान के मामले सामने आ चुके हैं. रांची, खूंटी, हजारीबाग, चाईबासा और धनबाद में करोड़ों की वित्तीय धोखाधड़ी हुई है. आरोपी कई इंजीनियरों व क्लर्कों पर वित्तीय अनियमितता के मामले चल रहे हैं. रांची और हजारीबाग में करोड़ों के संदिग्ध भुगतान के मामले में इंजीनियरों पर एफआईआर हो चुके है. झारखंड में लॉटरी पर पूरी तरह बैन है. लेकिन अवैध धंधेबाज ने गैरकानूनी चीजों को ही अपनी कमाई का जरिया बना लिया है. प्रदेशभर में इन दिनों अवैध और प्रतिबंधित लॉटरी का कारोबार खूब फल-फूल रहा है. लॉटरी का अवैध कारोबार सालाना करीब 500 करोड़ से ज्यादा का है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/01-2.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/1-80.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-46.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-29.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/4-22.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/5-16.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/8-10.jpg"

alt="" width="1600" height="1240" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही