Search

 
 
 

झारखंड की 14 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं 12 विधायक

 

इंडी के सात, भाजपा के तीन और झामुमो के दो बागी उम्मीदवार चुनाव मैदान में

Ranchi : झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में झारखंड विधानसभा के 12 विधायक मैदान में हैं. चुनाव में इंडी गठबंधन ने 7 विधायक को उतारा है. इसमें झामुमो से चार, कांग्रेस से दो और माले से एक विधायक हैं. वहीं भाजपा तीन विधायकों को लोकसभा का चुनाव लड़वा रही है. झामुमो के दो विधायक चमरा लिंडा और लोबिन हेंब्रम भी चुनाव लड़ने वाले हैं. चमरा लिंडा लोहरदगा लोकसभा सीट से निर्दलीय नामांकन कर चुके हैं, वहीं लोबिन हेंब्रम ने 7 मई को राजमहल सीट से निर्दलीय नामांकन करने की घोषणा की है.

झामुमो से नलिन, मथुरा, जोबा और समीर लड़ रहे चुनाव

झामुमो के जो चार विधायक लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, उनमें नलिन सोरेन, मथुरा महतो, जोबा मांझी और समीर मोहंती शामिल हैं. शिकारीपाड़ा से विधायक नलिन सोरेन को दुमका लोकसभा सीट से चुनाव में उतारा गया है. वहीं टुंडी के विधायक मथुरा महतो को गिरिडीह से चुनाव लड़वाया जा रहा है. मनोहरपुर से विधायक जोबा मांझी को सिंहभूम से टिकट दिया गया है और बहरागोड़ा से विधायक समीर कुमार मोहंती को जमशेदपुर से उम्मीदवार बनाया गया है.

कांग्रेस से प्रदीप, जेपी और माले से बिनोद चुनाव मैदान में

कांग्रेस से जो दो विधायक चुनाव में खड़े हैं, उनमें प्रदीप यादव और जयप्रकाश भाई पटेल शामिल हैं. कांग्रेस ने पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव को गोड्डा लोकसभा से टिकट दिया है. इससे पहले महगामा की विधायक को गोड्डा से प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद टिकट प्रदीप यादव को दिया गया. वहीं भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को कांग्रेस हजारीबाग लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा रही है. बगोदर के माले विधायक बिनोद सिंह को इंडी गठबंधन ने कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के खिलाफ मैदान में उतारा है.

सीटिंग सांसदों का टिकट काट भाजपा ने मनीष, ढुल्लू और सीता को उतारा

भाजपा के तीन विधायक मनीष जायसवाल, ढुल्लू महतो और सीता सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा ने सीटिंग सांसद जयंत सिन्हा का टिकट काटकर हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल को मैदान में उतारा है. उधर धनबाद से सीटिंग सांसद पीएन सिंह का टिकट काटकर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को चुनाव लड़वाया जा रहा है. दुमका से सीटिंग सांसद सुनील सोरेन का टिकट काटकर झामुमो से भाजपा में शामिल हुई सीता सोरेन को चुनाव लड़वाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-welcome-in-jharkhand-but-he-will-have-to-answer-four-questions-supriyo/">पीएम

का झारखंड में स्वागत, मगर उन्हें चार सवालों के जवाब देने ही होंगे : सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही