Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एचईसी में गए थे वेतन मांगने, मिलीं लाठियां, टेंडर मैनेज करना अब नहीं होगा आसान, हेमंत सरकार गाजर-मूली नहीं : सुप्रियो, अलविदा कार्डिनल टोप्पो समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बुधवार को रांची के एचईसी प्लांट के अंदर कर्मियों पर सीआईएसएफ के जवानों ने बल प्रयोग किया. जानकारी के अनुसार, कर्मी 20 महीनों से लंबित वेतन की मांग को लेकर एचएमडीपी एडीएम बिल्डिंग में धरना दे रहे थे. इसके बाद प्रबंधन ने सीआईएसएफ जवानों को बल प्रयोग करने का आदेश दिया. इसमें कई कर्मियों के सिर फूट गए, तो कइयों के हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. झारखंड में टेंडर मैनेज, टेंडर घोटाला और टेंडर वितरण में बंदरबांट का आरोप लगता रहा है. इसके आरोप कई वरीय अफसरों पर भी लग चुके हैं. मगर अब झारखंड में यह आसान नहीं होगा. सरकार ने सभी वर्क डिपार्टमेंट के टेंडर नियमों में भारी बदलाव किया है. इसके बाद उम्मीद जताई है कि टेंडर मैनेज करने और टेंडर को लेकर कार्य वितरण में बंदरबांट या फिर भाई-भतीजावाद का आरोप नहीं लगेगा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा राज्यपाल को पत्र लिख कर हेमंत सोरेन की सरकार को बर्खास्त करने और राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग पर झामुमो ने पलटवार किया है. सुप्रियो ने कहा कि बाबूलाल जान लें, हेमंत सरकार कोई गाजर-मूली नहीं है, जिसे आप और आपके चचा उखाड़ फेंकेंगे. कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के पार्थिव शरीर का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ शाम 5.10 बजे दफन संस्कार किया गया. इससे पहले लोयला मैदान में 4 घंटे तक चले धर्म विधि संस्कार के दौरान उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा अर्पित करने के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. यहां जैप की बैंड टीम के जवानों ने मातमी धुन बजा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. दोपहर 2 बजे सीएम हेमंत सोरेन ने लोयोला मैदान पहुंच कर कार्डिनल टोप्पो के विधि संस्कार में हिस्सा लिया और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्दांजलि दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-100.jpg"

alt="" width="1034" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-74.jpg"

alt="" width="1034" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/3-52.jpg"

alt="" width="1034" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/4-41.jpg"

alt="" width="1034" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/5-30.jpg"

alt="" width="1034" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/6-25.jpg"

alt="" width="1034" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/7-15.jpg"

alt="" width="1034" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/8-19.jpg"

alt="" width="1600" height="1237" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही