Search

 
 
 

अररिया में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 12 लोग झुलसे, तीन की हालत गंभीर

 
अररिया : अररिया में गैस सिलेंडर फटने का घटना हुई है. इस हादसे में 12 लोग झुलस गये हैं. ये घटना शास्त्री चौक स्थित कोठीहाट के समीप वार्ड संख्या दो में मंगलवार शाम को घटी है. जहां एक शख्स के घर में आग लग जाने से सिलेंडर फट गया. घटना के बाद मुहल्ले में अफरातफरी मच गई. इस घटना में लगभग 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है. उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है. रेफर किए घायलों में दो महिलाएं और एक युवक शामिल है. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक के एन सिंह और उनकी टीम द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर है. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. अन्य घायलों का इलाज जारी है. सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी.घटना के बारे में पड़ोसियों ने बताया कि घर में अचानक जोरदार धमाका हुआ. जिससे वहां मौजूद लोग धमाके की चपेट में आ गए. देखने पर पता चला कि सिलिंडर में विस्फोट हुआ है. विस्फोट में झुलसे लोगों में रामानंद पासवान, रेणु देवी, विजय पासवान, छोटू पासवान, छोटू बैठा, विशाल कुमार, रेशमी देवी, अंजली देवी, बबिता देवी और कविता देवी शामिल हैं.

गैस लीक के कारण हुआ था ब्लास्ट

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रामानंद पासवान के घर नया गैस सिलेंडर आया था, जो लीक कर रहा था. गैस लीक होने के कारण गैस सिलेंडर में आग लग गया. लोगों ने उसे बुझाने का काफी प्रयास किया. इसी क्रम में गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. आसपास मौजूद लोग झुलस गये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही