Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाढ़ और लैंडस्लाइड से असम में 12 और मेघालय में 19 लोगों की मौत, असम में 19 लाख लोग प्रभावित, 1940 के बाद सबसे ज्यादा बारिश

Advertisement
Advertisement
Guwahati : भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से पिछले दो दिनों में असम में 12 और मेघालय में 19 लोगों की मौत होने की खबर है. असम के 28 जिलों में 19 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित बताये जाते हैं. लगभग 1 लाख लोग राहत शिविरों में पहुंचाये गये हैं. खबरों के अनुसार राज्य के होजई जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को लेकर जा रही एक नाव डूब गयी. हादसे के बाद से तीन बच्चे लापता हो गये. 21 लोगों को बचा लिये जाने की सूचना है. मेघालय के CM कोनराड संगमा ने बाढ़ में मारे गये लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है. त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं. शहर में महज छह घंटे में 145 मिमी बारिश हुई. पिछले 60 सालों में अगरतला में यह तीसरी सबसे अधिक बारिश है. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-fire-reached-gujarat-thousands-of-students-took-to-the-streets-of-jamnagar-the-area-turned-into-a-police-camp/">अग्निपथ

की आग गुजरात पहुंची, हजारों स्टूडेंट्स जामनगर की सड़कों पर उतरे, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

त्रिपुरा उपचुनाव का प्रचार रोक दिया गया

अचानक आई बाढ़ के कारण सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिये गये हैं. इसके चलते त्रिपुरा उपचुनाव का प्रचार भी रोक दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात करके बाढ़ का जायजा लिया और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. खबरों के अनुसार असम के करीब तीन हजार गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. 43 हजार से ज्यादा खेत बरबाद हो गये. कई इलाकों में ब्रह्मपुत्र, गौरांग, कोपिली, मानस और पगलाड़िया नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है. जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन में फंसे लोगों के लिए गुवाहाटी और सिलचर के बीच उड़ानों की भी व्यवस्था की है. दक्षिण असम त्रिपुरा और मिजोरम को जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा लैंडस्लाइड से बह गया. इसलिए सड़क का एक किनारा परिवहन के लिए बंद कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : सीबीआई">https://lagatar.in/special-cbi-court-rejects-delhi-health-minister-satyendar-jains-bail-plea/">सीबीआई

की विशेष अदालत ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज की, जेल से बाहर आने का सपना टूटा

मेघालय के मौसिनराम और चेरापूंजी में 1940 के बाद से सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कि मेघालय के मौसिनराम और चेरापूंजी में 1940 के बाद से सबसे ज्यादा बारिश हुई है. मौसिनराम में पिछले 24 घंटों में 1003.6 मिमी बारिश हुई है. इससे पहले 16 जून 1995 को 1563.3 मिमी, 5 जून 1956 को 973.8 मिमी बारिश दर्ज की गयी थी. असम के होजई जिले के रायकाटा में शुक्रवार शाम को बाढ़ में फंसे 24 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलट गयी. हादसे के बाद से 3 बच्चे लापता हैं. 21 लोगों को बचा लिया गया है. यह घटना उस समय हुई जब नाव जिले के इस्लामपुर इलाके से बाढ़ राहत शिविर की ओर जा रही थी. तभी तेज बहाव के कारण नाव कोपिली नदी में पलट गयी.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही