Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड की 12 खिलाड़ियों का सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल कोचिंग कैंप के लिए चयन

Ranchi: 20 से 29 मार्च तक बांग्लादेश में होने वाले सैफ अंडर 17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में भारतीय महिला फुटबॉल टीम के गठन को लेकर 21 से 22 फरवरी तक इंदौर, मध्यप्रदेश में द्वितीय चरण ट्रायल आयोजित किया गया. जिसमें देश भर से कुल 35 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इसमें झारखंड से एक दर्जन फुटबॉलर चयनित हुईं है. जो 23 फरवरी से 18 मार्च तक इमिराल्ड हाइट्स स्पोर्टस अकादमी, इंदौर, मध्यप्रदेश में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी. प्रशिक्षण के बाद एक बार भारतीय अंडर 17 महिला फुटबॉल टीम का चयन किया जाएगा. इसे पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-3-news-of-the-district-including-abhishek-became-the-patron-of-mahuri-navyuvak-samiti/">कोडरमा

: माहुरी नवयुवक समिति के संरक्षक बने अभिषेक समेत जिला की 3 खबरें
चयनित फुटबॉलरों की सूची शिवानी टोप्पो, अनिता डुंग डुंग, शाउलिना डांग, विकसित बाड़ा, सूरज मुनी कुमारी,आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र, गुमला (संतपात्रिक विद्यालय) काजल कुमारी, आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र, हजारीबाग अनीसा उरांव, ललीता बॉयपाल, बबीता कुमारी, निशिमा कुमारी, संगीता कुमारी, संजना उरांव इसे भी पढ़ें-अधिकारी">https://lagatar.in/if-officers-or-leaders-give-protection-to-criminals-the-state-government-will-not-spare-them/">अधिकारी

या नेता अपराधियों को संरक्षण देंगे तो राज्य सरकार उन्हें नहीं बख्शेगी
खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र में खेल विभाग के सहयोग से संचालित उपक्रम (जेएसएसपीएस) प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षणरत सभी फुटबॉल खिलाड़ियों को खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, उपनिदेश साझा देव शंकर दास, झारखंड फुटबॉल संघ के पदाधिकारी, जे एस एस पी एस के पदाधिकारी और खेल प्रशिक्षकों ने शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही