Search

बिहारशरीफ में 12 राउंड फायरिंग, एक की मौत, कर्फ्यू, सासाराम में बमबाजी, धारा 144 लागू, अबतक 112 की गिरफ्तारी

Bihar : रामनवमी के दौरान भड़की हिंसा की आग में सासाराम और बिहारशरीफ अभी तक दहक रहा है. शनिवार देर हुई हिंसा में 9 लोगों के घायल होने की खबर है. धारा-144 के बीच बिहारशरीफ में के पहाड़पुर में शनिवार देर रात फिर दो गुट आपस में भिड़ गये. इस घटना में 12 राउंड फायरिंग भी हुई. तीन लोगों को गोली लगी है. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. वहीं काशी तकिया में 6 राउंड फायरिंग होने की खबर है. सासाराम के शेरगंज में एक धार्मिक स्थल के बाहर बमबाजी हुई है. जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं. बिहारशरीफ में अबतक 80 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं  सासाराम में 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.  (पढ़ें, पानी">https://lagatar.in/drinking-water-or-poison/">पानी

पी रहे या जहर ?, साहिबगंज में हिंसक झड़प, इन चीजों के अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, किसानों के खेतों तक कैसे पहुंचेगा पानी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में)

स्कूलों, मदरसों और कोचिंग सेंटर्स को  4 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश

घटना के बाद सासाराम और बिहारशरीफ में तनाव का माहौल है. इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. सासाराम में पुलिस टीम, स्पेशल टॉस्क फोर्स और पारा मिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च भी किया. बिहार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सासाराम में धारा 144 और बिहारशरीफ में कर्फ्यू लगा दिया गया है.  साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बंद है. रोहतास में सभी सरकारी स्कूल, मदरसों और कोचिंग सेंटर्स को  4 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश दिया गया है.

रामनवमी पर निकाली गयी शोभायात्रा पर हुआ था हमला

बता दें कि बिहार के सासाराम और नालंदा में शुक्रवार को शोभायात्रा पर हमला हुआ था. इसके बाद जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की घटना हुई. इसमें कई पुलिसकर्मी समेत आम लोग घायल हुए. इस मामले में नालंदा में 27 और सासाराम में 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/dropping-the-catch-of-kyle-mayers-cost-delhi-dearly/">IPL

2023 : काइल मेयर्स का कैच छोड़ना दिल्ली को पड़ा महंगा, लखनऊ ने 50 रन से हराया

सासाराम हिंसा को नीतीश ने साजिश करार दिया

इसे भी पढ़ें : 100">https://lagatar.in/ed-raids-sanjay-tiwari-the-main-accused-in-the-rs-100-crore-mid-day-meal-scam/">100

करोड़ के मिड डे मिल घोटाले के मुख्य आरोपी संजय तिवारी के ठिकाने पर ED का छापा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp