Search

 
 
 

टेंडर हार्ट स्कूल के 12 विद्यार्थियों को मिला 76 हजार रुपये का स्कॉलरशिप

 
Ranchi : टेंडर हार्ट स्कूल के 12 विद्यार्थियों ने भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित क्विज एवं पत्र लेखन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 76 हजार रुपये का स्कॉलरशिप लिया है. वार्षिक पत्र लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 9 के आनंद कुमार ने पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. उसे 10 हज़ार रुपये का स्कॉलरशिप दिया गया.

11 विद्यार्थियों को मिले छह हजार रुपये

वहीं दूसरी ओर भारतीय डाक के डाक टिकटों पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में स्कूल के 11 विद्यार्थियों को छह हजार रुपये दिये गये. जिसमें शिवानी, आयुषी, ऋचा, स्तुति, श्रेया, मनन, नमन, कुशाग्र, लकी, अगस्त्य एवं श्रेया शामिल है. मालूम हो कि पूरे राज्य से 40 विद्यार्थियों का चयन डाक टिकट संग्रहण क्विज में किया गया था. जिसमे टेंडर हार्ट से 11 विद्यार्थियों ने बाजी मारी है. सभी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया. चेयरमैन सुधीर तिवारी एवं निदेशक जे मोहंती ने सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :  EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-most-wanted-criminal-of-jharkhand-police-traveling-abroad-by-flight-picture-surfaced/">EXCLUSIVE:

झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी, विदेश में कर रहा फ्लाइट से सफर, तस्वीर आयी सामने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही