Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोमिया में सांप के काटने से 12 वर्षीय लड़के की मौत

Advertisement
Advertisement
Bermo: गोमिया प्रखंड अंतर्गत तुलबुल पंचायत में सांप के काटने से एक लड़के की मौत हो गयी. वहीं एक की स्थिति गंभीर है. जिसका रांची रिम्स में इलाज किया जा रहा है.

तुलबुल पंचायत का था मृतक

मिली जानकारी के अनुसार तुलबुल पंचायत के धनेश्वर तुरी के दो बेटो को एक विषधर सांप ने डंस लिया. इस घटना में उसके एक 12 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई, वहीं 14 वर्षीय पुत्र की हालत गंभीर है. जिसका इलाज रांची रिम्स में चल रहा है. बताया जाता है कि धनेश्वर तूरी की मौत के बाद उसकी पत्नी उर्मिला देवी अपने दोनों बेटों के साथ बारीडारी में मायके में रह रही थी. शुक्रवार की रात्रि में सोने के दौरान दोनों को एक विषधर सांप ने डंस लिया. उर्मिला दोनों को लेकर मायके से ससुराल तुलबुल तुरी टोला लेकर आ गई. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-told-trainee-ips-officers-the-coming-25-years-important-for-the-development-of-the-country-be-ready/120416/">पीएम

मोदी ने ट्रेनी आइपीएस  अफसरों से कहा, आने वाले 25 साल देश के विकास के लिए अहम, तैयार रहें  
यहां घरेलू उपचार किया गया, लेकिन कोई सुधार नही हुआ. तब उसे आर्डियर अस्पताल गोमिया लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद छोटे बेटे सागर तुरी को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे की गंभीर हलात को देखते हुए बाहर ले जाने की सलाह दी. एक बेटे के मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. बडे बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची रिम्म में इलाज के लिए भेज गया. गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि इसमें जो भी मदद की जरूरत पडे़गी किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- दीपिका">https://lagatar.in/government-will-give-50-lakhs-to-deepika-20-20-lakhs-to-komolika-ankita/120765/">दीपिका

को 50 लाख, कोमोलिका-अंकिता को 20-20 लाख प्रोत्साहन राशि देगी सरकार 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही