Search

 
 
 

झारखंड पुलिस मुख्यालय में रांची, धनबाद व गिरिडीह की 123 शिकायतें पेंडिंग

 
Ranchi :  झारखंड पुलिस मुख्यालय में रांची, धनबाद और गिरिडीह जिले की 123 शिकायतें निष्पादन के लिए लंबित हैं. ये शिकायतें पुलिस मुख्यालय अंतर्गत पीजी पोर्टल प्रशाखा में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित है. जिसमें रांची की 50, धनबाद की 37 और गिरिडीह की 11 शिकायतें शामिल हैं. सभी शिकायतें आम लोगों ने झारखंड पुलिस मुख्यालय में दर्ज करायी है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-hearing-in-hc-on-october-3-decision-expected/">रांची

हिंसा मामला : 3 अक्टूबर को HC में सुनवाई, फैसले की उम्मीद)

SSP-SP के साथ आईजी मुख्यालय की आज समीक्षा बैठक 

आईजी मुख्यालय आज मंगलवार को लंबित शिकायतों के निष्पादन को लेकर तीनों जिलों के एसएसपी और एसपी के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इस संबंध में एसएसपी और एसपी को पत्र लिखा गया है. लिखे पत्र में कहा गया है कि झारखंड पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत (1) पीजी-01 (2) पीजी-02 और (3) पीजी पोर्टल प्रशाखा में लंबित शिकायतों के निष्पादन में तेजी के लाने को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये समीक्षा बैठक होगी. इसे भी पढ़ें : पटना-हावड़ा">https://lagatar.in/patna-howrah-vande-bharat-express-starts-operating/">पटना-हावड़ा

वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू, जानें किराया, टाइम टेबल सहित अन्य जानकारियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही