Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू, जानें किराया, टाइम टेबल सहित अन्य जानकारियां

Advertisement
Advertisement
Patna :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 सितंबर को देश को 11 राज्यों के धार्मिक व पर्यटन स्थलों से जोड़ने वाली नौ वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी. इसके तहत पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ हुआ. जिसका परिचालन आज 26 सितंबर से आम यात्रियों के लिए शुरू हो गयी है. वंदे भारत बुधवार को छोड़कर सभी दिन पटना से हावड़ा तक चलेगी. यह ट्रेन 532 किलोमीटर की दूरी मात्र 6 घंटे 35 मिनट में पूरा करेगी. इससे यात्रियों को काफी समय की बचत होगी. बता दें कि बिहार में यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है. इससे पहले पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन चलायी जा रही है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-hearing-in-hc-on-october-3-decision-expected/">रांची

हिंसा मामला : 3 अक्टूबर को HC में सुनवाई, फैसले की उम्मीद)

बुधवार को छोड़ सुबह 8 बजे पटना से वंदे भारत करेगी प्रस्थान

पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल, रूट, किराया समेत पूरी जानकारी जारी कर दी गयी है. पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी दिन सुबह 8 बजे पटना से प्रस्थान करेगी. ट्रेन 8.14 बजे पटना साहिब, 9.00 बजे मोकामा, 9.22 बजे लखीसराय, 10.55 बजे जसीडीह, 11.46 बजे जामताड़ा, दोपहर 12.18 बजे आसनसोल , 12.41 बजे दुर्गापुर और 2.35 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर हावड़ा से प्रस्थान करेगी. इसके बाद ट्रेन शाम 5.30 बजे दुर्गापुर, 5.56 बजे आसनसोल, 6.29 बजे जामताड़ा, 7.13 बजे जसीडीह, रात 8.42 बजे लखीसराय, 9.07 बजे मोकामा, 9.57 बजे पटना साहिब और 9.40 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

खाना और बिना खाना के साथ इतना लगेगा किराया

पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर दूसरी ट्रेनों की तुलना में थोड़ी महंगी है. इस ट्रेन में 8 वातानुकूलित कोच हैं. यात्री सामान्य चेयरकार और एग्जीक्युटिव क्लास दो तरह के कोच का विकल्प चुन सकते हैं. पटना से हावड़ा का सामान्य चेयरकार का किराया 1160 रुपये है. कैटरिंग के साथ यह शुल्क करीब 1505 रुपये पड़ेगा. वहीं, एग्जीक्युटिव क्लास में किराया 2325 रुपये है, अगर आप खाने का विकल्प भी चुनते हैं तो एक सीट के लिए करीब 2725 रुपये चुकाने होंगे.
इसे भी पढ़ें : UIDAI">https://lagatar.in/uidai-rejects-moodys-report-on-aadhaar-security-says-it-was-issued-without-any-evidence/">UIDAI

ने Aadhaar की सुरक्षा पर मूडीज की रिपोर्ट खारिज की, कहा, बिना किसी सबूत के जारी की गयी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही