Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद स्टेशन पर बिना टिकट 125 यात्री पकड़े गए

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद स्टेशन में 18 मार्च शनिवार को विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान चलाया गया. रेलवे मजिस्ट्रेट अंकित कुमार सिंह की उपस्थिति में बिना टिकट कुल 125  यात्री पकड़े गए. यात्रियों से 49 हजार 205 रुपये जुर्माना वसूला गया. रेलवे अधिनियम का उल्लंघन करने पर 57 यात्रियों को पकड़ा गया. मजिस्ट्रेट अंकित कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे द्वारा धनबाद मंडल में बिना टिकट के यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे यात्रियों के कारण एक ओर जहां टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं रेल राजस्व की भी हानि होती है. टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. जांच के दौरान बड़ी संख्या में टीटीई,  आरपीएफ, जीआरपी भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही