Search

 
 
 

125 यूनिट फ्री बिजली का भी पेट्रोल सब्सिडी योजना जैसा होगा हश्र - प्रतुल शाहदेव

 
भाजपा ने 125 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा पर सरकार को घेरा Ranchi :  झारखंड मंत्रालय में शुक्रवार को चंपाई सोरेन कैबिनेट की बैठक हुई. इस कैबिनेट बैठक में 100 की जगह अब 125 यूनिट बिजली फ्री मिलने समेत 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी. राज्य सरकार के 125 यूनिट फ्री बिजली देने पर भाजपा ने प्रश्न खड़ा किया है. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन पार्ट 2 सरकार की यह हवा हवाई घोषणा है. सरकार दावा करती है कि 22 लाख लाभुक फायदा उठा रहे हैं. लेकिन वह श्वेत पत्र जारी करके यह नहीं बताते कि किस पंचायत के किन जिलों में कितने लाभुक हैं. प्रतुल ने कहा कि इस योजना का भी वही हश्र होगा, जो प्रति लीटर पेट्रोल में 25 रुपये सब्सिडी का हुआ था. प्रतुल ने आरोप लगाया कि विदाई की बेला में यह सरकार सिर्फ घोषणाओं की झड़ी लगा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही