Ranchi News: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक नोटिस जारी किया है. इसके तहत देशभर में करीब 1250 पदों पर भर्ती की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावित तिथि निर्धारित की गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक तय की गई है.
स्टेशन मास्टर का पद सातवें वेतन आयोग के पे लेवल-6 के अंतर्गत आता है. हालांकि उम्मीदवारों की आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल स्टैंडर्ड और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी.
उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. रेलवे ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि का मिलान 10वीं के प्रमाणपत्र से करने की सलाह दी है. आधार कार्ड में नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट रखने को भी कहा गया है.
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल जारी नोटिस प्रारंभिक सूचना है. भर्ती से जुड़ी योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और अन्य नियमों की अंतिम जानकारी विस्तृत अधिसूचना में दी जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in पर नजर रखें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.