Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये 128 आदर्श मतदान केंद्र

Advertisement
Advertisement
Bokaro : मतदान के प्रति मतदाताओं का रुझान बढ़ाने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के दौरान जिले में कुल 128 आदर्श मतदान केंद्र बनाएं गए हैं. चौथे चरण में होने वाले चास एवं चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र में सर्वाधिक 45 मतदान केंद्र है. जबकि तृतीय चरण में होने वाले नावाडीह एवं चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र में सबसे कम 20 मतदान केंद्र है. प्रथम चरण में होने वाले गोमिया एवं पेटरवार प्रखंड क्षेत्र में 32 एवं द्वितीय चरण में होने वाले बेरमो,कसमार एवं जरीडीह प्रखंड क्षेत्र में 31 आदर्श मतदान केंद्र बनाएं गए हैं. यहां मतदाताओं को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ उनके स्वागत का भी इंतजाम होगा. इसे भी पढ़ें-ईडी">https://lagatar.in/central-government-conspiring-to-defame-cm-hemant-soren-by-misusing-ed-jmm/">ईडी

का गलत उपयोग कर सीएम हेमंत सोरेन को बदनाम करने की साजिश रच रही केंद्र सरकार : जेएमएम राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा है कि जिन मतदान केंद्रों में कम मतदान होता हैं और महिला मतदाता भी कम बूथ में पहुंचती हैं ऐसे मतदान केंद्रों में ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचें. गोमिया प्रखंड में 24, पेटरवार प्रखंड में 08, बेरमो प्रखंड में 10, कसमार प्रखंड में 11, जरीडीह प्रखंड में 10, नावाडीह प्रखंड में 06, चंद्रपुरा प्रखंड में 14, चास प्रखंड में 35 एवं चंदनकियारी प्रखंड में 10 मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र के लिए चिह्नित किया गया है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-challenge-of-fasting-to-bjp-mla-get-the-papers-checked-in-not-3-days/">धनबाद

: बीजेपी MLA को अनशनकारी की चुनौती- 3 नहीं 1 दिन में कराएं कागजात की जांच डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि इन मतदान केंद्रों में मतदाताओं को मूलभूत सुविधाएं तो होंगी ही, स्वागत के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी. मतदाताओं के अभिवादन को वालेंटियर भी केंद्रों पर तैनात किए जाएंगे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही