Search

 
 
 

दरभंगा में 128 राजस्व कर्मी निलंबित, सामूहिक अवकाश लेकर कामकाज प्रभावित करने का आरोप

दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है. जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए जिले के अलग-अलग अंचलों में कार्यरत 28 राजस्व कर्मियों को निलंबित कर दिया है. इन कर्मचारियों पर सामूहिक अवकाश लेकर सरकारी कामकाज को प्रभावित करने का आरोप है.
 

Lagatar Desk :  दरभंगा से बड़ी खबर सामने आ रही है. जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए जिले के अलग-अलग अंचलों में कार्यरत 28 राजस्व कर्मियों को निलंबित कर दिया है. इन कर्मचारियों पर सामूहिक अवकाश लेकर सरकारी कामकाज को प्रभावित करने का आरोप है. 

 

जिलाधिकारी ने सभी निलंबित कर्मियों के खिलाफ आरोप पत्र (प्रपत्र ‘क’) तैयार कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं. डीएम ने स्पष्ट किया कि मामलों में तेजी से विभागीय जांच पूरी कर आगे बर्खास्तगी की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी.

 

प्रशासन के अनुसार, कर्मचारियों ने हड़ताल को सामूहिक अवकाश का रूप देकर राजस्व से जुड़े कार्यों में व्यवधान पैदा किया. बताया जाता है कि 11 फरवरी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर जारी सामूहिक अवकाश के कारण सरकारी कार्य लगातार प्रभावित हो रहे थे, जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती बरती है. 

 

निलंबित कर्मचारियों में सदर अंचल के 10, बहादुरपुर के 9, बहेड़ी के 12, हायाघाट के 8, हनुमाननगर के 5, सिंहवाड़ा के 10, केवटी के 11, जाले के 11, मनीगाछी के 7, तारडीह के 4, बेनीपुर के 9, अलीनगर के 4, बिरौल के 7, गौड़ाबौराम के 4, किरतपुर के 2, घनश्यामपुर के 5, कुशेश्वरस्थान के 5 और कुशेश्वरस्थान पूर्वी के 5 कर्मचारी शामिल हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही