Search

 
 
 

हजारीबाग : मटवारी गांधी मैदान में द्वादश ज्योतिर्लिंगम आध्यात्मिक दर्शन मेला शुरू

 
Hazaribagh : मटवारी गांधी मैदान में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सात दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंगम आध्यात्मिक दर्शन मेला गुरुवार से शुरू हो गया. यह मेला 23 अगस्त तक चलेगा. हर दिन सुबह आठ और शाम सात बजे महाआरती का आयोजन किया गया. उद्घाटन के पहले सुबह में ब्रह्मकुमारी बहनों ने भव्य शोभायात्रा निकाली. इसमें विश्वविद्यालय की ओर से अध्यात्म से संबंधित ज्ञान बांटी जाएगी. साथ ही 12 ज्योतिर्लिंगों के बारे में जानकारी साझा की जाएगी. शाम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बटेश्वर प्रसाद मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि शिविर का उद्घाटन किया. मौके पर उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि लोगों में संस्कार बढ़ाने के लिए इससे बेहतर कदम और कुछ नहीं हो सकता. अलका बहन ने बताया कि सात दिवसीय इस आध्यात्मिक मेले में ज्ञानवर्द्धक और मूल्यनिष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. वहीं मटवारी कृष्णापुरी गली-2 में 22 अगस्त से सात दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर लगाया जाएगा. सुबह नौ बजे और शाम चार बजे से डेढ़ घंटे राजयोग मेडिटेशन का कार्यक्रम होगा. इसे भी पढ़ें : एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-2023-which-team-has-which-player-when-is-the-match-see-the-full-schedule-here/">एशिया

कप 2023 : किस टीम में कौन-कौन खिलाड़ी, कब-कब है मुकाबला, यहां देखें पूरा शिड्यूल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही