Search

 
 
 

12वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी : रोमांचक मुकाबले में झारखंड ने चंडीगढ़ को 3-2 से हराया

 
Ranchi : 12वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में शुक्रवार को झारखंड टीम ने चंडीगढ़ को एक रोमांचक मुकाबले में 3-2 के अंतर से पराजित कर दिया. यह प्रतियोगिता 6 से  17 अप्रैल तक भोपाल में आयोजित की जा रही है.झारखंड की यह लगातार दूसरी जीत है. चंडीगढ़ के खिलाफ पहले क्वार्टर में एक गोल से पिछड़ने के बाद झारखंड की टीम ने मैच में वापसी की और जीत दर्ज करने में सफल रही. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-summer-special-train-will-run-between-sealdah-and-gorakhpur/">जामताड़ा

: सियालदह व गोरखपुर के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलेगी झारखंड टीम की ओर से अनुरुद्ध भेंगरा ने 17वें मिनट में, नोएल टोपनो ने 23वें मिनट में और मनोहर मुंडू ने 43वें मिनट में एक गोल कर टीम को जीत दिलायी. जबकि चंडीगढ़ की ओर से 7वें और 37वें मिनट गोल किए गये. यह जानकारी झारखंड हॉकी के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही