Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूसीएमएएस का 12वां राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रांची में, 500 से अधिक बच्चे हुए शामिल

Advertisement
Advertisement
Ranchi : दुनिया के सबसे बड़े अबेकस आधारित मस्तिष्क विकास कार्यक्रम यूसीएमएएस ने अपना 12वां राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन रांची में किया. बरियातू के चेशायर होम रोड, रानी बगान में स्थित मंगलम बैंक्वेट हॉल में इस प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया. इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न शहरों के 500 से अधिक बच्चे शामिल हुए. यह प्रतियोगिता 9 स्तरों पर आयोजित की गई, जिसमें अंकगणित के 200 प्रश्न बच्चों ने मात्र 8 मिनट में हल किए. बच्चों के पास एक प्रश्न के लिए लगभग 2.4 सेकंड था. जिसमें बच्चों के अपनी चमत्कारी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. आइडिएट इंस्पायर इग्नाइट फाउंडेशन के संस्थापक और निदेशक राजीव गुप्ता इस मौके पर मौजूद रहे. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न विद्यालयों एवं सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.

इन्हें मिला पुरस्कार

सीनियर वर्ग के लिए आराध्य देव सिंह और जूनियर वर्ग के लिए देबोप्रिया मैती, मनन झा को राज्य चैंपियन से सम्मानित किया गया. वरिष्ठ वर्ग के लिए श्रवण में निष्ठा मानसी, हर्ष मिश्रा और जूनियर वर्ग के लिए कुमार आदित्य, शिवांश चौहान को राज्य चैंपियन से सम्मानित किया गया. यूसीएमएएस 5 से 13 वर्ष की आयु के बच्चों को तेज करने के लिए 3 साल का कोर्स आयोजित करता है. जिसमें संज्ञानात्मक कौशल के बारे में बताया जाता है. इसके परिणामस्वरूप बच्चे की संज्ञानात्मक क्षमताएं मजबूत होती है. एकाग्रता, अवलोकन, स्मृति और निर्णय कौशल, जिससे बच्चों को अधिक गति मिलती है. प्रश्नों को मानसिक रूप से संशाधित करने के बारे में बताया जाता है. यूसीएमएएस के आज दुनिया भर में करीब 5500 केंद्रों में 6.5 लाख से अधिक बच्चे हैं. वैश्विक स्तर पर 80 देश में यह संचालित है.  यूसीएमएएस केंद्र अब रांची के अपर बाजार, कांके, रातू रोड, मोरहाबादी, हेहल, बरियातू, कटहलमोड़, लोहरदगा, रामगढ़, पटना, गया में भी है. इसे भी पढ़ें : डुमरी">https://lagatar.in/dumri-by-election-sudesh-said-education-medicine-and-justice-in-the-state-are-getting-away-from-the-poor/">डुमरी

उपचुनाव: बोले सुदेश, राज्य में पढ़ाई, दवाई और न्याय गरीबों से होता जा रहा दूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही