Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी हिंसा में मुखिया पति समेत 13 गिरफ्तार, पलामू में 19 फरवरी तक इंटरनेट बंद

Palamu : जिले के पांकी में बुधवार की सुबह दो समुदाय में झड़प हुई थी. जिसमें कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायल हुए थे. घटना के बाद से ही इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है. वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने 100 नामजद समेत 1000 से अधिक अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है. वहीं मामाले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखिया पति समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं बाकी उपद्रवियों की धड़-पकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है.

आईजी के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च 

पांकी हिंसा मामले को लेकर पलामू जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में डीसी ए दोड्डे, एसपी चंदन सिन्हा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. इससे पूर्व डीसी ए दोड्डे और एसपी चंदन सिन्हा ने पांकी थाना में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की पूरी जानकारी दी. बताया कि मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं 100 नामजद समेत 1000 से अधिक अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है. वहीं डीसी की अनुशंसा पर पूरे पलामू में इंटरनेट सेवा को 19 फरवरी सुबह 10 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है. https://youtu.be/8jMmbJ8iGz0

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/2-14.jpg"

alt="डीसी-एसपी ने पीसी कर दी जानकारी" width="600" height="400" /> डीसी-एसपी ने पीसी कर दी जानकारीबता दें कि बुधवार की सुबह पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक पर दो समुदाय के लोगों में झड़प हुई थी. बात इतनी बढ़ गयी पत्थरबाजी व तोड़फोड़ भी शुरू हो गयी थी. दरअसल महाशिवरात्रि पर तोरणद्वार बनाने के बीत ही दो समुदाय़ को लोग आमने- सामने आ गये थे और दोनों ओर से पत्थरबाजी की गई. उपद्रवियों ने आधा दर्जन दुकानों और एक दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं इस उपद्रवियों ने तीन घरों में भी आग लगा दी. तनाव बढ़ता देख घटनास्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. पूरे पांकी में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लगा दिया है. साथ ही जिले में आज भी इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें - नेपाल">https://lagatar.in/cylinder-blast-in-nepal-mps-residence-chandra-bhandaris-condition-critical-mothers-death/">नेपाल

सांसद के आवास में सिलेंडर ब्लास्ट, चंद्र भंडारी की हालत गंभीर, मां की मौत

महाशिवरात्रि को लेकर तोरणद्वार बनाने को लेकर हुआ विवाद

बता दें कि महाशिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाने को लेकर दोनों समुदाय में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई. करीब एक घंटे तक पांकी के मस्जिद चौक में अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस लोगों से शांति बनाये रखने की अपील करती रही, मगर लोग नहीं माने. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ-साथ डीसी-एसपी समेत कई आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पूरे पांकी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

आईजी-डीसी ने की लोगों से शांति बनाये रखने की अपील

आईजी राजकुमार लकड़ा और पलामू डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने लोगों से शांति बनाने रखने की अपील की है. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह से निगाह रखे हुए है. प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस के पदाधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है. लोग अफवाह से बचें, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही