Search

 
 
 

डुमरी उपचुनाव : संयुक्त प्रचार करेगा ”इंडिया”, मंत्री का काफिला गुजरते ही धनबाद में फायरिंग, टेंडर हुआ, चावल नहीं मिला, झारखंड के 44 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित समेत कई अहम खबर पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस (इंडिया) की झारखंड इकाई डुमरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में संयुक्त रूप से प्रचार करेगा. गठबंधन ने उपचुनाव के लिए बेबी देवी को उम्मीदवार बनाया है. वह 17 अगस्त को पर्चा दाखिल करेंगी. बेबी देवी झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेत्री हैं. उपचुनाव पांच सितंबर को होगा, जबकि मतगणना आठ सितंबर को होगी. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का काफिला गुजरते ही बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया रोड स्थित सलूजा मोटर्स के सामने गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर ने दो राउंड फायरिंग कर दी. बदमाश एक बाइक पर आए थे. सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण हांसदा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को स्कॉट कर ले जा रहे थे. उसी समय यहां गोली चल गई. उसके बाद एक एस्कॉर्ट की गाड़ी रुक गई और दूसरी गाड़ी मंत्री को लेकर चली गई. राज्य के लगभग पांच लाख लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड से वंचित गरीब परिवारों के लिए झारखंड सरकार ने 15 नवंबर 2020 को एक रुपये प्रति किलो की दर से पांच किलो चावल (प्रति व्यक्ति) देने की योजना शुरू की थी. लेकिन पिछले छह माह से लाभार्थियों को योजना के तहत चावल नहीं दिया जा रहा है. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के 44 पुलिसकर्मियों को पदक देकर सम्मानित करेंगे. उक्त पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक और वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. सभी पदक विजेताओं को राज्य स्तरीय समारोह के दौरान यह सम्मान दिया जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/1-37.jpg"

alt="" width="1033" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/2-33.jpg"

alt="" width="1033" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/3-31.jpg"

alt="" width="1033" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/4-28.jpg"

alt="" width="1488" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/6-20.jpg"

alt="" width="1373" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/7-20.jpg"

alt="" width="1600" height="1245" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही