Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीएम से मिले BJP के 13 विधायक

Advertisement
Advertisement
Ranchi  : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच कई बातों को लेकर तीखी नोक-झोंक हुई. वहीं, जब सदन की कार्यवाही को कुछ अवधि के लिए विराम मिला, तो भाजपा के 13 विधायकों समेत विपक्ष के विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुलाकात करने वालों में विधायक रणधीर सिंह, बिरंची नारायण, अनंत ओझा, अमर कुमार बाउरी, नवीन जायसवाल, ढुलू महतो, भानुप्रताप शाही, पुष्पा देवी,  अर्पणा सेन गुप्ता, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, मनीष जायसवाल,  समरी लाल,  आलोक चौरसिया सहित अन्य विधायक शामिल थे. मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर बातें रखी तथा मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु मुख्यमंत्री से आग्रह किया.

वन महोत्सव पर आधारित पुस्तक `स्मारिका` का सीएम ने किया विमोचन

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मंगलवार को 72वां वन महोत्सव 2021 पर आधारित पुस्तक `स्मारिका` एवं वन महोत्सव-2021 की स्थल विवरणी का विमोचन किया. इस स्मारिका में मंत्री गण, सांसद, विधायकों एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किये गये वृक्षारोपण से संबंधित छाया चित्रों का संकलन प्रस्तुत किया गया है. इस अवसर पर विधायक मथुरा महतो, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, नमन बिक्सल कोंगाड़ी, सुदीव्य कुमार सोनू, सोना राम सिंकू, भूषण बाड़ा, राजेश कच्छप, अंबा प्रसाद तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव सह प्रधान सचिव एल खियांगते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – विधानसभा">https://lagatar.in/anti-mob-lynching-bill-passed-in-the-assembly-now-rigorous-life-imprisonment-and-fine-up-to-25-lakhs/">विधानसभा

में एंटी मॉब लिंचिंग विधेयक पास, अब सश्रम आजीवन कारावास और 25 लाख तक जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही