Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली के लिए बना 13 शिकायत केन्द्र, जारी किए गए संपर्क नंबर

Hazaribag : डीसी नैंसी सहाय के निर्देश पर दुर्गापूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं पूजा पंडालों में सुरक्षित विद्युत व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता महादेव उरांव ने बताया कि पूजा पंडालों में सुरक्षित व व्यवस्थित विद्युत आपूर्ति के निमित गाइडलाइन जारी किए गए हैं. उन्होंने निर्देश दिया है कि पूजा पंडालों में भार के हिसाब से विद्युत विभाग से अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेना है. बिजली का उपयोग करने के लिए सीधे तार से हुकिंग कर न जोड़ा जाय, ऐसा करना धारा 135, विद्युत अधिनियम 2003 का सीधा उल्लंघन माना जाएगा एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आवेदन प्रपत्र विभाग के Website www.jbvnl.co.in से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें–किरीबुरू">https://lagatar.in/baharagora-bike-rider-injured-after-colliding-with-cow/">किरीबुरू

: एकलव्य आर्चरी अकादमी की तिरंदाज अंशिका कुमारी को नेशनल गेम्स में दो पदक पक्का

सुरक्षा का उपाय करते हुए करें वायरिंग

उपयोग किए गए विद्युत ऊर्जा का विपत्र संबंधित कनीय विद्युत अभियंता की ओर से पूजा पंडाल परिसर में दिया जाएगा. सुरक्षा के लिए पंडाल के अंदर एवं बाहर की गई वायरिंग की जांच अधिकृत अनुज्ञप्ति संवेदक के माध्यम से किया जाएगा और प्रमाण पत्र प्राप्त करने की बात कही गई है. हिदायत दी गई है कि पंडाल के अंदर नया तार एवं केबल का उपयोग करें. साथ में ज्वाइंट में कनेक्टर का उपयोग करें. पूजा पंडल 11केवी एवं 33 केवी लाइन से कम से कम 2.13 मीटर दूरी पर स्थापित करने का निर्देश दिया गया है. पंडाल में विद्युत वितरण के लिए डीबी का उपयोग करने की बात कही गई है. वहीं शॉट-सर्किट के हर संभावना को रोकने के लिए एमसीबी के उपयोग पर बल दिया गया है. इसे भी पढ़ें–NMCG">https://lagatar.in/13-projects-approved-for-5-states-including-jharkhand-in-nmcg-meeting/">NMCG

 की बैठक में झारखंड समेत 5 राज्यों के लिए 13 परियोजनाओं को मंजूरी

संपर्क नंबर जारी

जारी संपर्क नबंर के अनुसार विद्युत शक्ति उपकेन्द्र सिंदूर : 7050159257, हीराबाग : 9135066519 कनीय अभियंता शैलेश कश्यप-उत्तरी (9955436621), मिशन (9430380702), लोहसिंगना (9934029859)/कनीय अभियंता प्रभाष कुमार-दक्षिणी (8709658046). इन चारों केन्द्र के लिए सहायक विद्युत अभियंता सुनील कुमार हजारीबाग (शहरी) (9431135716) शामिल हैं. वहीं डेमोटांड़ केन्द्र (7541825354), सिलवार (9471136419), जबरा (8674904716)/ आरएन टोप्पो, कनीय विद्युत अभियंता, हजारीबाग ग्रामीण (9471136419), बड़कागांव (8969923551), केरेडारी (9835098493) जिनमें कनीय अभियंता सत्यदेव कुमार, कनीय विद्युत अभियंता, (बड़कागांव) 7360916665 तथा इन पांचों केन्द्र के लिए आरएन टोप्पो, सहायक विद्युत अभियंता, हजारीबाग (ग्रामीण) (9431135717) निगरानी करेंगे. इसी क्रम में बनासो केन्द्र (9572290885), कवालु (9576657726)/कनीय अभियंता कुनू राम मुर्मू, कनीय विद्युत अभियंता-बनासो (8789578813) तथा आरएन टोप्पो, सहायक विद्युत अभियंता, हजारीबाग-ग्रामीण (9431135717), कटकमसांडी (8292375784) तथा इचाक (9470958513)/कनीय अभियंता अमित कुमार शर्मा, कनीय विद्युत अभियन्ता-इचाक (7979970039) तथा दुर्गारानी केरकेट्टा, सहायक विद्युत अभियंता,कटकमसांडी (9431135715) आदि शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही