Search

 
 
 

झारखंड में 8674 बैंक खातों के जरिए हो रही साइबर ठगी, डीसी मुझ पर सांसद को गिरफ्तार करने का डालते थे दबाव, राजधानी में हर रोज 50 लाख के लॉटरी का कारोबार, हॉकी के रंग में रंगी अपनी रांची समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : झारखंड पुलिस की अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ कार्रवाई में नयी सफलता हासिल की है. सीआइडी ने राज्य के बैंकों में खुले करीब 8000 बैंक खातों का डाटा तैयार कर लिया है. जिसमें साइबर फ्रॉड के पैसे ट्रांसफर किये गये. इस डाटा के हासिल होने के बाद सीआईडी ने खाताधारकों की पहचान शुरू कर दी है. साथ ही 12 जनवरी को बैंकों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डाटा उपलब्ध करा दिया गया है. देवघर के पूर्व एसपी सुभाष चंद्र जाट ने देवघर के पूर्व डीसी मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ बड़ा खुलासा किया है. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को सुभाष चंद्र जाट में इससे संबंधित पत्र लिखा है. 20 पाने के लिखे पत्र में सुभाष चंद्र जाट ने कहा है, कि देवघर जिले के तत्कालीन डीसी मंजूनाथ भजंत्री गोड्डा लोकसभा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को हमेशा टारगेट किया करते थे. इतना ही नहीं और निशिकांत दुबे को जबरन गिरफ्तार करने का अक्सर दबाव बनाते थे. झारखंड में प्रतिबंधित लॉटरी का करोबार तेजी से पांव पसार रहा है. अवैध ढंग से मटका खेलाने के धंधे से जुड़े लोगों ने ही लॉटरी खेलाना भी शुरू कर दिया है. रांची में मटका किंग के नाम से चर्चित विजय सिंह खुद को तो इससे अलग रखे हुए हैं, लेकिन उसका ही सिंडिकेट शहर में अवैध लॉटरी का भी कारोबार देख रहा है. जांच एजेंसियों की पड़ताल में सामने आया है कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में लॉटरी खेलाने के लिए एजेंट नियुक्त हैं, जो समय पर अपने अड्डे पर पहुंच कर टिकटों की बिक्री करते हैं. रांची शहर हॉकी के रंग में रंग चुकी है. शहर को हॉकी के पोस्टर और बैनरों से सजाया जा चुका है. 13 से 19 जनवरी तक मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पेरिस ओलंपिक के टिकट के लिए 8 देशों की टीमें भिड़ेंगी. इनमें मेजबान भारत के साथ इटली, चिली, जापान, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की टीमें शामिल हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/01-3.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/1-88.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-51.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-34.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/4-25.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/5-20.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/6-11.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/7-11.jpg"

alt="" width="1600" height="1235" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही