Search

 
 
 

रांची में बीते तीन साल में 13 हत्या की घटनाएं, जो बनी चर्चा का विषय

 
  • राजधानी में पिछले तीन साल के दौरान 13 ऐसी हत्या की घटनाएं हुई, जो खूब चर्चा में रही
Ranchi :   राजधानी रांची में पिछले तीन साल के दौरान 13 ऐसी हत्या की घटनाएं हुई जो काफी चर्चित रही. इसमें सबसे खास बात यह भी थी कि पुलिस ने इन सभी हत्या की घटनाओं में शामिल अपराधियों और उग्रवादियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया. बीते दिन झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने रांची जिले में विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की थी. इस बैठक में रांची पुलिस ने यह रिपोर्ट प्रस्तुत की थी.

बीते तीन साल में हुई हत्या से संबंधित संवेदनशील घटनाएं :

  • -23 मार्च 2024 : रांची के डेली मार्केट थाना में क्षेत्र में कुख्यात अपराधी छोटू रंगसाज की गोली मारकर हत्या.
  • -22 फरवरी 2024 : पंडरा ओपी क्षेत्र के जनकनगर में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या.
  • -12 अगस्त 2023 : रांची के साइंस सिटी के पास जूस काउंटर संचालक और स्टाफ की गोली मारकर हत्या.
  • -07 जुलाई 2023 : अरगोड़ा में कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को मारी गोली.
  • -06 जून 2023 : रांची के एदलहातु में अपराधी बिट्टू खान की गोली मारकर हत्या.
  • -04 मार्च 2023 : रांची के बरियातू से बच्चे का अपहरण कर हत्या की गयी.
  • -27 जनवरी 2022 : मोरहाबादी में अपराधी कालू लामा की हत्या.
  • -26 जुलाई 2023 : माकपा नेता और जमीन कारोबारी सुभाष मुंडा की दलादली चौक पर गोली मारकर हत्या
  • -14 सितंबर 2023 : कांके में जमीन कारोबारी चितरंजन को गोली मारी.
  • -31 मई 2023 : ओरमांझी में एक ही परिवार की तीन लोगों की हत्या.
  • -23 सितंबर 2021 : ओरमांझी में बीजेपी नेता जीतराम मुंडा की हत्या.
  • -10 जून 2022 : मेन रोड में आठ से दस हजार लोगों ने सांप्रदायिक तनाव फैलाया.
  • -04 जनवरी 2024 : रातु में कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या.
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही